खोज

नाईजीरिया में बाढ़ नाईजीरिया में बाढ़ 

नाईजीरिया में भारी बाढ़ के शिकार लोगों के लिए पोप की प्रार्थना

संत पापा फ्राँसिस ने नाईजीरिया के लिए प्रार्थना की, जहाँ भयांकर बाढ़ ने करीब 600 लोगों की जान ले ली है और सम्पति एवं आधारभूत संरचनाओं को बहुत क्षतिग्रस्त कर दिया है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

बुधवार को आमदर्शन समारोह के दौरान संत पापा फ्राँसिस ने नाईजीरिया की याद की, जो एक दशक में सबसे खराब बाढ़ का सामना कर रहा है, जिसमें कृषि भूमि, बुनियादी ढांचे के विशाल क्षेत्र और घर पूरी तरह या आंशिक रूप से नष्ट हो गए हैं।

अंग्रेजी भाषी विश्वासियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा, "मैं उस हिंसक वर्षा के बारे सोच रहा हूँ जो इन दिनों उनके देश (नाईजीरिया) पर पड़ी है जिससे बाढ़ आ गया है और कई लोगों की मौत हो गई है एवं अत्यधिक क्षति पहुँची है।"     

संत पापा ने उन लोगों को लिए प्रार्थना करने का आह्वान किया जिन्होंने अपना जीवन खो दिया है और जो विध्वंसकारी प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा, "ये हमारे भाई और बहनें, हमारी एकात्मता और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समर्थन को महसूस कर सकें।"    

नाईजीरिया में बाढ़

नाईजीरिया की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, खतरनाक बाढ़ देश के 36 राज्यों में से 31 में कहर बरपा रही है और 20 लाख से अधिक लोगों को प्रभावित कर चुकी है।

रिपोर्टों के अनुसार करीब 600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं एवं करीब 1.4 मिलियन लोग विस्थापित हैं। इस बीच, कुछ राज्यों में बारिश फिर होने की संभवना है जिससे और बाढ़ आ सकते हैं।

ऑनलाईन तस्वीरों में दिखा जा सकता है कि लोग बाढ़ से बचने के लिए ऊंचे जगहों की ओर जा रहे हैं। जबकि कई लोगों ने अपना कुछ सामान बचाने के लिए नावों और डोंगी का सहारा लिया है और अपनी जान बचाने के लिए बाढ़ग्रस्त इलाकों से भाग गए हैं।  

नाईजीरिया के अधिकारी एवं अन्य राहत एजेंसियाँ विपदाग्रस्त इलाकों में भोजन एवं अन्य सहायता सामग्रियों को बांट रहे हैं किन्तु बाढ़ के कारण उन्हें सामग्रियों को बांटने में दिक्कतें आ रही हैं।  

नाइजीरिया में बाढ़ के विकराल रूप धारण करने का कारण कथित तौर पर उत्तरी कैमरून में एक बांध से पानी छोड़ना बताया जा रहा है। छोड़ा गया पानी बेनू नदी और उसकी सहायक नदियों के माध्यम से नीचे गिरता है, जो भारी वर्षा से प्रभावित समुदायों पर भारी पड़ जाता है।

इसके अलावा, विशेषज्ञों का मानना है कि बाढ़ के लिए एक और महत्वपूर्ण योगदान का कारण जलवायु परिवर्तन है। संयुक्त राष्ट्र ने पिछले साल चेतावनी दी थी कि नाइजीरिया को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से पीड़ित होने का खतरा है क्योंकि वर्षा अधिक गंभीर हो सकती है। इससे भी अधिक, 2020 के राष्ट्रीय जलवायु नीति दस्तावेज ने गंभीर जलवायु घटनाओं के लिए देश के जोखिम के प्रतिकूल प्रभावों के बारे में सचेत किया था।

अफ्रीका में अब तक की सबसे अधिक आबादी वाला देश नाइजीरिया कृषि पर बहुत अधिक निर्भर है। विनाशकारी बाढ़ से खाद्य आपूर्ति बाधित होने की आशंका बढ़ गई है क्योंकि कृषि योग्य भूमि के बड़े हिस्से जलमग्न हो गए हैं और सड़कों जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया है।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

19 अक्तूबर 2022, 16:21