खोज

कीव, स्लोवियास्क में रूसी बमबारी, मलबे के नीचे 3 लोग कीव, स्लोवियास्क में रूसी बमबारी, मलबे के नीचे 3 लोग 

संत पापा फ्राँसिस ने यूक्रेन सहित हर युद्ध पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

बुधवारीय आम दर्शन समारोह में, संत पापा फ्राँसिस यूक्रेन में चल रहे युद्ध सहित अन्य देशों में हो रहे युद्ध पीड़ितों के लिए प्रार्थना की और उन्हें माता मरिया को समर्पित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार, 07 सितम्बर 2022, (वाटिकन न्यूज)  : साप्ताहिक आमदर्शन समारोह के दौरान, संत पापा फ्राँसिस ने यूक्रेन में चल रहे युद्ध की समाप्ति के लिए प्रार्थना की, जो अब 6 महीने को पार कर चुका है। संत पापा ने अपनी अपील में कहा,"मैं शहीद यूक्रेन को नहीं भूलता"।

संत पापा ने आमदर्शन समारोह में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति को "शांति का निर्माता बनने और प्रार्थना करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस समय युद्ध के सभी परिदृश्यों का सामना करने के लिए दुनिया में सामंजस्य और सुलह की योजनाएँ फैले। आज हम एक विश्व युद्ध का सामना कर रहे हैं, कृपया इसे रोकें!"

अंत में, संत पापा फ्राँसिस ने युद्ध के पीड़ितों, विशेष रूप से "यूक्रेन के प्रिय लोगों" को धन्य कुंवारी मरिया को समर्पित  किया।

यूक्रेन में युद्ध

जैसा कि यूक्रेन में युद्ध जारी है, ज़ापोरिज़्ज़िया क्षेत्र में परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास लड़ाई की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख, अंतोनियो गुटेरेस ने रूस और यूक्रेन से ज़ापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के चारों ओर एक विसैन्यीकृत परिधि पर सहमत होने का आग्रह किया है।

श्री गुटेरेस की टिप्पणी पावर स्टेशन पर एक अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की रिपोर्ट जारी करने के बाद आई है, जिसने क्षेत्र के चारों ओर एक सुरक्षा क्षेत्र की स्थापना की सिफारिश की थी।

इस बीच, यूरोपीय संघ के सदस्य लिथुआनिया, लातविया और एस्टोनिया रूस और बेलारूस से यात्रा करने वाले रूसी नागरिकों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने के लिए एक समझौते पर पहुंच गए हैं। लातवियाई विदेश मंत्री एडगर रिंकेविक्स ने कहा कि प्रतिबंधों में केवल मानवीय और पारिवारिक कारणों, ट्रक ड्राइवरों और राजनयिकों को अपवाद में शामिल किया गया है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

07 September 2022, 14:53