खोज

2021.03.21 प्रतीकात्मक तस्वीर 2021.03.21 प्रतीकात्मक तस्वीर 

संत पापा फ्राँसिस का 19 & 20 सितम्बर का ट्वीट संदेश

संत पापा फ्राँसिस ने विश्व में हो रहे वर्तमान दु:खद युद्धों और प्राक्रितिक आपदा के मद्देनजर ट्वीट कर सभी लोगों से पीड़ितों के लिए प्रार्थना करने और शांति हेतु काम करने के लिए प्रेरित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 19 सितम्बर 2022 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने रविवार 18 सितम्बर को संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में विश्वासियों के साथ देवदूत प्रार्थना का पाठ करने के पूर्व रविवारीय धर्मविधि के पाठों पर चिंतन किया। साथ ही दुनिया में हो रहे विभिन्न धटनाओं को याद करते हए विश्वासियों को प्रार्थना करने हेतु प्रेरित किया। इसी के मद्देनजर संत पापा ने चार ट्वीट किया।

1ला ट्वीट

पहले ट्वीट में संत पापा ने सुसमाचार के चालाक कारिंदा की तरह वर्तमान परिस्थिति में चौकस रहते हुए खुद के लिए और दूसरों के लिए फायदेमंद समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया। संदेश में संत पापा ने लिखा:

 “संकट के समय में, हम कभी-कभी खुद में निराशा को हावी होने देते हैं या शिकायत करना शुरू कर देते हैं। इसके बजाय, आज के सुसमाचार में येसु हमें सुसमाचार का पालन करने में चतुर, समझदार वास्तविकता में चौकस रहते हुए खुद के लिए और दूसरों के लिए अच्छे समाधान खोजने में रचनात्मक होने के लिए कहते हैं।”

2रा ट्वीट

हाल के दिनों में ईटली के मार्के प्रांत में भयंकर वर्षा और बाढ़ के कारण पूरे क्षेत्र में जान माल की हानि हुई। संत पापा ने उन लोगों के प्रति अपनी आध्यात्मिक समीपता प्रकट की। संदेश में संत पापा ने लिखा:

“मैं हिंसक बाढ़ से प्रभावित मार्के के लोगों के लिए अपनी प्रार्थनाओं का आश्वासन देना चाहता हूँ। मैं मृतकों और उनके परिवारों के लिए, घायलों के लिए और गंभीर क्षति झेलने वालों के लिए प्रार्थना करता हूँ। प्रभु वहाँ रहने वाले समुदाय को शक्ति दे!”

3रा ट्वीट

संत पापा ने अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच हुई लड़ाई में मारे गये लोगों और उनके परिवारों के प्रति अपनी आध्यात्मिक समीपता प्रकट की। शांति समझौते का सम्मान करने हेतु आग्रह किया। संत पापा ने ट्वीट संदेश में लिखा:

“मैं अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच हाल में हुई लड़ाई से बहुत दुखी हूँ। मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी आध्यात्मिक निकटता व्यक्त करता हूँ और मैं पार्टियों से शांति समझौते के मद्देनजर संघर्ष विराम का सम्मान करने का आग्रह करता हूँ।”

4 ट्वीट

यूक्रेन में सात महीनों से युद्ध जारी है। संत पापा ने यूक्रेन के पीड़ितों के लिए प्रार्थना जारी रखने हेतु सभी लोगों की अपील करते हुए यूक्रेन में शाति स्थापना हेतु संवाद शुरु करने का आह्वान किया।साथ ही सभी युद्धरत देशों के लिए प्रार्थना की। संत पापा ने ट्वीट में लिखा:

“यह न भूलें कि शांति तभी संभव है जब शस्त्रों को खामोश कर दिया जाए और संवाद शुरू हो जाए! आइए, हम यूक्रेन के पीड़ित लोगों और युद्ध से रक्तरंजित हर देश में शांति के लिए प्रार्थना करना जारी रखें।”

19 सितम्बर का ट्वीट

संत पापा फ्राँसिस ने प्रार्थना की महत्ता पर जोर देते हुए सभी से अपने विश्वास को बनाये रखने हेतु प्रार्थना जारी रखने हेतु प्रेरित किया।

ट्वीट संदेश में संत पापा ने लिखा, "जब तक प्रार्थना का तेल है, तब तक धरती पर विश्वास का दीपक हमेशा जलता रहेगा।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

19 September 2022, 14:52