खोज

संत मरिया मेजर महागिजघर में प्रार्थना करते संत पापा फ्रांँसिस संत मरिया मेजर महागिजघर में प्रार्थना करते संत पापा फ्रांँसिस 

पोप ने कजाखस्तान की यात्रा को संत मरियम को समर्पित किया

संत पापा फ्राँसिस ने अपनी 38वीं प्रेरितिक यात्रा को माता मरियम को समर्पित किया। वे 13 सितम्बर को कजाखस्तान की प्रेरितिक यात्रा के लिए रवाना हो रहे हैं। यात्रा शुरू करने की पूर्व संध्या 12 सितम्बर को उन्होंने रोम स्थित मरिया मेजर महारिजाघर जाकर माता मरियम को अपनी यात्रा समर्पित की।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

इटली से बाहर अपनी 38वीं प्रेरितिक यात्रा के पूर्व सोमवार को संत पापा फ्राँसिस ने रोम के मरिया मेजर महागिरजाघर जाकर माता मरियम से प्रार्थना की।

वाटिकन प्रेस कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार संत पापा ने सोमवार को रोम के मरिया मेजर महागिरजाघर में माता मरियम से प्रार्थना की।

संत पापा मंगलवार 13 सितम्बर को सुबह 7.15 बजे रोम के फ्यूमिचिनो हवाई अड्डे से कजाखस्तान के लिए प्रस्थान करेंगे एवं शाम 5.45 बजे (रोम समय 13.45) नूर सुलतान पहुँचेंगे।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

12 September 2022, 17:34