खोज

जुबली 2025 गान के लिए प्रतियोगिता शुरू

वाटिकन सुसमाचार प्रचार विभाग ने संगीत में रूचि रखनेवाले लोगों को आमंत्रित किया है कि वे पवित्र वर्ष 2025 के लिए, जयन्ती के अवसर को मूल रूप से व्यक्त करते हुए भजन की रचना करें।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

पवित्र वर्ष 2025 की तैयारी शुरू करते हुए, वाटिकन सुसमाचार विभाग, जयन्ती वर्ष तैयारी समिति के संचालक ने एक प्रतियोगिता का आयोजन किया है, जो सभी के लिए खुला है और जिसमें जयन्ती गान की रचना करना है।

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को निमंत्रण दिया गया है कि वे दुनिया में सुसमाचार प्रचार से संबंधित एक गीत लिखें जो जयन्ती महोत्सव के मूलभाव को व्यक्त करे।  

इस गीत का उद्देश्य धर्मविधिक होना चाहिए और जिसे कलीसियाई समुदाय गा सके। प्रतियोगिता में प्रविष्टियाँ 25 मार्च 2023 तक भेजी जानी हैं।

तौर-तरीके

वाटिकन सुसमाचार प्रचार विभाग ने जयन्ती गान प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कुछ शर्तें रखी हैं। गीत लेखक द्वारा मूल और अप्रकाशित होनी चाहिए तथा गायकों के स्कूल के भाग के लिए अलंकृत होना तथा उसकी कड़ी और पदों को चार सुरों में गाया जाना चाहिए।

जयन्ती का आधिकारिक प्रतीक

प्रतिभागियों को आवाज भी जमा करना है और प्रवेश को एक भुगतान कमीशन का काम नहीं होना चाहिए। इसे किसी संगीत कार्यक्रम या सार्वजनिक कार्यक्रम में पहले कभी नहीं प्रस्तुत किया गया हो, या किसी भी प्रसारण मीडिया द्वारा प्रसारित न किया गया हो। अन्य शर्तें जयन्ती 2025 गान प्रतियोगिता वेबपेज पर दर्शायी गयी हैं।

प्रतियोगिता में भाग लेने के आवेदन को इस वेबसाइट पर भेज सकते हैं- www.iubilaeum2025.va/en/inno.html, जिसकी शुरूआत 16 जनवरी 2023 से होगी और जिसका समापन 25 मार्च 2023 को शाम 8 बजे (इटली समय) होगा।

उस तारीख के बाद, चयन हो जाने पर सिर्फ इस प्रतियोगिता के विजेता से सम्पर्क किया जाएगा।

जयन्ती वर्ष

काथलिक कलीसिया हर 25वें साल को जयन्ती वर्ष के रूप में मनाती है। यह समय कलीसिया एवं हरेक व्यक्ति के दैनिक जीवन में नवीनता लाने का समय होता है।

हर जयन्ती वर्ष की विषयवस्तु होती है। संत पापा फ्राँसिस जयन्ती वर्ष 2025 के लिए विषयवस्तु चुना है - "आशा के तीर्थयात्री।"

जयन्ती वर्ष सामान्य रूप से हर 25 वर्ष के बाद आता है और असाधारण जयन्ती वर्ष तब मनाया जाता है जब कुछ विशेष अवसर पर इसकी घोषणा की जाती है। जयन्ती 2025 को सामान्य जयन्ती वर्ष के रूप में मनाया जाएगा।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

17 September 2022, 15:38