खोज

संत पापा फ्राँसिस संत पापा फ्राँसिस   (Vatican Media)

मिशन सर्वश्रेष्ठ देने के लिए खुद से बाहर जाना है, संत पापा

एक वीडियो संदेश में, बोलिविया और पराग्वे के बीच की सीमा पर पहाड़ों में, विची के मूलवासी समुदाय के लोगों के बीच रियो कुआर्टो के माता मरियम के स्वर्ग-उद्ग्रहण पल्ली की एकजुटता मिशन के प्रतिभागियों को संत पापा ने उनके मिशन के लिए धन्यवाद दिया और इसे जारी रखने हेतु प्रोत्साहित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 10 अगस्त 2022 (वाटिकन न्यूज) : "मिशनिंग (स्पानी शाब्दिक: मिशनर) हममें से सबसे अच्छा और ईश्वर जो सबसे अच्छा देते हैं उसे देने के लिए अपने आप से बाहर जा रहे हैं, और यह एक बहुत ही सुंदर चीज है।" इस प्रकार एक वीडियो संदेश में संत पापा फ्राँसिस स्पानी भाषा में अर्जेंटीना में रियो कुआर्टो के माता मरियम के स्वर्ग-उद्ग्रहण पल्ली के एकजुटता मिशन के प्रतिभागियों को संबोधित किया।

सपने एक साथ बनाये जाते हैं

फ्रांतेल्ली तुत्ती से प्रेरणा पाकर फादर मारियानो कॉर्डेइरो की अगुवाई में रियो कुआर्टो के माता मरियम के स्वर्ग-उद्ग्रहण पल्ली के तीस युवा और वयस्क मिशनरी तीन वर्षों से लगातार 5000 हजार किलोमीटर की यात्रा कर वर्ष में दो बार ओरान धर्मप्रांत में साल्टा, विक्टोरिया एस्टे के मूलवासियों के बीच जाते हैं। विश्वपत्र फ्रातेल्ली तुत्ती से ली गई थीम "सपने एक साथ बनाए जाते हैं" पर आयोजित किया गया।

अपने वीडियो संदेश में संत पापा ने कहा, “मैं मिशनरियों, युवा लोगों और वयस्कों के समूह को बधाई देना चाहता हूँ, जो ओरान धर्मप्रांत में साल्टा, विक्टोरिया एस्टे के मूलवासियों के बीच मिशन पर गए थे। मिशन का आदर्श वाक्य है "सपने एक साथ बनाये जाते हैं।" संत पापा ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। संत पापा ने कहा, “आपने जो किया है उसके लिए धन्यवाद, इस काम के लिए धन्यवाद। क्योंकि आपने "मिशन के लिए" अपने आप को दिया है। ईश्वर जो देते हैं उसका सही तरह से उपयोग कर उसे वापस लौटाना है, और यह एक बहुत ही सुंदर चीज है। इसमें आपका साथ देने वाले फादर मारियानो को बधाई। अंत में संत पापा ने अपने लिए प्रार्थना की माग करते हुए उनके लिए अपनी प्रार्थना का आश्वासन दिया और उनहें अपना आशीर्वाद दिया।

सबसे गरीब लोगों में, येसु का शरीर

फादर मारियानो ने बताया कि मिशन देश के सबसे गरीब स्थानों में से एक में हुआ, जो कुपोषण, पीने के पानी की कमी, चिकित्सा और स्वास्थ्य देखभाल से पीड़ित था: बोलीविया और पराग्वे की सीमा से लगे पहाड़ों में मूलवासी विची समुदाय के बीच: "हमने उनसे मुलाकात की। उन्हें बपतिस्मा संस्कार के लिए तैयार किया। उन्हें धर्म शिक्षा दी। पवित्र मिस्सा का आयोजन किया। बच्चों के साथ खेला और उनके विश्वास को मजबूत करने के लिए कई कार्यक्रम चलाया। अपने मूलवासी भाइयों और बहनों की संस्कृति से खुद को समृद्ध किया। हमने गरीब लोगों में गरीब येसु के शरीर का स्पर्श किया।

जहाँ ईश्वर के राज्य का दिल धड़कता है

फादर मारियानो ने कहा, "हमारी इच्छा इन मूल समुदायों के साथ दोस्ती में बढ़ने की है, इस कारण से हम साल में दो बार उनसे मिलने जाते हैं, और हम 5,000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करते हैं, बाहरी इलाके, पहाड़ों तक पहुंचते हैं, जहां हमारे प्यारे ईश्वर के राज्य का दिल धड़कता है येसु का राज्य, गरीबों का राज्य, छोटों का राज्य।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

10 August 2022, 16:53