खोज

प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर 

संत पापा ने सृष्टि के मौसम के लिए प्रतिबद्धताओं को प्रोत्साहित क

संत पापा फ्राँसिस ने हमारे आम घर की देखभाल के लिए ठोस प्रतिबद्धता का आह्वान किया। उनके शब्द 1 सितंबर को मनाए जाने वाले निर्माण के लिए विश्व प्रार्थना दिवस से पहले आते हैं, जो सृष्टि के मौसम की शुरुआत करता है और यह 4 अक्टूबर तक चलता है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 31 अगस्त 2022 (वाटिकन न्यूज) : बुधवारीय आम दर्शन समारोह के दौरान, संत पापा फ्राँसिस ने सृष्टि के लिए प्रार्थना के विश्व दिवस और सृष्टि के मौसम की शुरुआत को याद किया।

संत पापा फ्राँसिस ने 1 सितंबर को सृष्टि की देखभाल विश्व प्रार्थना दिवस के रूप में स्थापित किया है, इस दिन दुनिया भर के विश्वासियों को हमारे आम घर के लिए प्रार्थना करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। यह दिन सृष्टि के मौसम की शुरुआत का भी प्रतीक है जो असीसी के संत फ्रांसिस के पर्व 4 अक्टूबर तक चलता है।

संत पापा पॉल षष्टम सभागार में एकत्रित विश्वासियों को संबोधित करते हुए, संत पापा ने अपील की कि इस वर्ष की थीम "सृष्टि की आवाज को सुनें" के अनुसार हर कोई "हमारे सामान्य घर की देखभाल के लिए एक ठोस प्रतिबद्धता" में आगे बढ़ें।

संत पापा ने कहा, "हमारे उपभोक्तावादी ज्यादतियों पर, हमारी "पृथ्वी" कराहती है और हमसे हमारे दुरुपयोग और उसके विनाश को रोकने हेतु गुहार लगाती है।"

उन्होंने इस सृष्टि के मौसम के दौरान यह भी प्रार्थना की, कि संयुक्त राष्ट्र कोप 27 और कोप15 शिखर "जलवायु और कम जैव विविधता के दोहरे संकटों को निर्णायक रूप से संबोधित करने में मानव परिवार को एकजुट कर सकें।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

31 August 2022, 15:34