खोज

शनिवार को क्रोएशिया में बस दुर्घटना शनिवार को क्रोएशिया में बस दुर्घटना  

संत पापा ने क्रोएशिया में बस दुर्घटना के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार को क्रोएशिया में एक बस दुर्घटना में मारे गए पोलिश यात्रियों के लिए प्रार्थना की, वे मेजुगोरिया तीर्थयात्रा जा रहे थे।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 08 अगस्त 2022 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार की सुबह क्रोएशिया में एक बस दुर्घटना में मारे गए पोलिश तीर्थयात्रियों को याद किया और पीड़ितों एवं उनके प्रियजनों को माता मरियम की हाथों सुपुर्द किया। पोलैंड से बस उन्हें बोस्निया-हर्जेगोविना के मेजुगोरिया तीर्थालय ले जा रही थी। दुर्घटना में कम से कम 12 लोग मारे गए और 32 अन्य घायल हो गए।

रविवार को देवदूत प्रार्थना का पाठ करने के बाद संत पापा ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया और उन सभी पीड़ितों, घायलों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना की।

संत पापा ने कहा, "मुझे कल सुबह क्रोएशिया में बस दुर्घटना की दुखद खबर मिली। मेजुगोरिया के रास्ते में कई पोलिश तीर्थयात्रियों ने अपनी जान गंवा दी और अन्य घायल हो गए। माता मरिया उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रदान करें।"

काथलिक तीर्थयात्री

शनिवार को, क्रोएशिया के प्रधान मंत्री ने पोलिश तीर्थयात्रियों की मौत के लिए अपना दुख व्यक्त किया, जिनकी राजधानी ज़ाग्रेब के उत्तर-पूर्व में जारेक बिसास्की और पॉडवोरेक के क्रोएशियाई गांवों के बीच ए4 रोड से बस पलट कर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

क्रोएशियाई अधिकारियों ने कहा कि तीन पुरोहितों, छः धर्मबहनों और तीर्थयात्रियों से भरी बस मेजुगोरिया जा रही थी। मेजुगोरिया के मरियम तीर्थालय में सालाना सैकड़ों हजारों तीर्थयात्री दर्शन करने आते हैं।

पोलैंड के न्याय मंत्री और अभियोजक जनरल ने वारसॉ अभियोजक कार्यालय को दुर्घटना के कारणों की जांच करने का आदेश दिया है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

08 August 2022, 15:25