खोज

2022.08.29 पाकिस्तान में बाढ़ 2022.08.29 पाकिस्तान में बाढ़ 

संत पापा ने पाकिस्तान के बाढ़ प्रभावितों के लिए प्रार्थना की

रविवार को अक्विला में देवदूत प्रार्थना के दौरान, संत पापा फ्राँसिस ने विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित पाकिस्तान के लोगों और युद्ध के कारण पीड़ित यूक्रेन ऐर अन्य देशों के सभी लोगों के लिए प्रार्थना की।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

अक्विला, सोमवार 28 अगस्त 2022 (वाटिकन सिटी) : रविवार को इतालवी शहर अक्विला में कोलेमाज्जो में सांता मरिया महागिरजाघर के प्रांगण में पवित्र मिस्सा समारोह के अंत में संत  पापा फ्राँसिस ने इस यात्रा के आयोजन के लिए नागर अधिकारियों, स्वयंसेवकों, कानून प्रवर्तकों और सुरक्षा बलों और वहाँ उपस्थित सभी लोगों को धन्याद दिया।

संत पापा ने उन लोगों का भी अभिवादन किया, जिन्होंने रविवार के कार्यक्रमों में दूर से चाहे वे घरों से, अस्पतालों से, या जेल से भाग लिया।

पाकिस्तान में 'कठोर आपदा'

इटली के भीतर एक प्रेरितिक यात्रा होने के बावजूद, संत पापा ने पाकिस्तान में उन हजारों लोगों की दुर्दशा को उजागर करने के लिए समय निकाला, जो भयंकर बाढ़ के कारण अपने घरों से भागने को मजबूर हो गए हैं, जिसने देश में कहर बरपाया है। उन्होंने स्थिति को "एक कठोर आपदा" कहा।

संत पापा ने कहा“मैं विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित पाकिस्तान के लोगों को अपनी निकटता का आश्वासन देना चाहता हूँ। मैं असंख्य पीड़ितों, घायलों और अपने घरों से बेदखल किए गए लोगों के लिए प्रार्थना करता हूँ। इन लोगों के प्रति शीघ्रता से और उदार अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता मिले।"

पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मदद की अपील की है, क्योंकि दक्षिण एशियाई राष्ट्र में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि जून से अब तक मानसून की बारिश के कारण 1,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। तबाही ने उत्तरी पाकिस्तान में हजारों लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया है।

देश के जलवायु परिवर्तन मंत्री ने कहा कि देश में ऐतिहासिक मानसून की बारिश और बाढ़ ने पिछले कुछ हफ्तों में 30 मिलियन से अधिक लोगों को प्रभावित किया है, स्थिति को " विशाल अनुपात में जलवायु-प्रेरित मानवीय आपदा" कहा है।

शांति चाहिए, युद्ध नहीं

देवदूत प्रार्थना के पाठ करने से पहले, संत पापा फ्राँसिस ने फिर से माता मरियम का आह्वान किया, ताकि वे पूरी दुनिया के लिए क्षमा और शांति प्राप्त हेतु अपने पुत्र से निवेदन कर सकें।

उन्होंने यूक्रेन के लोगों के लिए भी प्रार्थना की और "उन सभी के लिए जो युद्ध के कारण पीड़ित हैं। शांति का ईश्वर राष्ट्रों के नेताओं के दिलों में करुणा और दया की मानवीय और ख्रीस्तीय भावना को पुनर्जीवित करें।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

29 August 2022, 17:01