खोज

कार्डिनल क्लौदियो ह्यूम्स स मुलाकात करते संत पापा फ्रांसिस कार्डिनल क्लौदियो ह्यूम्स स मुलाकात करते संत पापा फ्रांसिस 

कार्डिनल क्लौदियो ह्यूम्स के निधन पर संत पापा का शोक संदेश

संत पापा फ्रांसिस ने साओ पाओलो महाधर्मप्रांत के कार्डिनल क्लौदियो ह्यूम्स के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, मंगलवार, 5 जुलाई 2022 (रेई) ˸ फ्रांसिस्कन कार्डिनल क्लौदियो ह्यूम्स का निधन सोमवार को 87 वर्ष की आयु में हो गया। उनकी कई वर्षों की प्रेरिताई विशेष रूप से आदिवासी लोगों के लिए समर्पित थी, जिनकी आवाज को उन्होंने 2019 में पैन-अमाजोन क्षेत्र के लिए धर्माध्यक्षीय धर्मसभा में लायी थी।

उन्होंने साओ पाओलो महाधर्मप्रांत के कार्डिनल ओडिलो पेद्रो शेरर को एक तार संदेश भेजकर उन्हें अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक की आत्मा की अनन्त शांति हेतु प्रार्थना की है।

उन्होंने तार संदेश में लिखा है "बड़े दुःख के साथ मैंने, साओ पाओलो महाधर्मप्रांत के  पूर्वाधिकारी, कार्डिनल क्लौदियो ह्यूम्स ओएफएम के निधन की खबर सुनी।" संत पापा ने उनके लम्बे समर्पण एवं उत्साही सेवा के लिए ईश्वर को धन्यवाद दिया जो हमेशा सुसमाचारी मूल्यों पर आधारित थी। उनकी सेवा खासकर ब्राजील की कलीसिया और रोमन कूरिया के लिए रही, जहाँ उन्होंने अमाजोन क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया।

संत पापा ने कार्डिनल क्लौदियो के शब्दों की याद करते हुए कहा, "मैं कार्डिनल क्लौदियो के शब्दों को हमेशा याद करता हूँ जिन्होंने 13 मार्च 2013 को मुझसे कहा था, गरीबों को कभी नहीं भूलना चाहिए।"

संत पापा ने कार्डिनल क्लौदियो की आत्मा की अनन्त शांति हेतु प्रार्थना करते हुए, उनके लिए शोक मनानेवाले सभी लोगों पर अपना प्रेरितिक आशीर्वाद भेजा।       

कार्डिनल क्लौदियो का जन्म ब्राजील के रियो ग्रांदे देल सूद के मोंतेनेग्रो में एक जर्मन परिवार में हुआ था। उन्होंने 1956 में ऑर्डर ऑफ फ्रायर माईनर में प्रवेश किया था। उन्होंने रोम से दर्शन शास्त्र की पढ़ाई की थी तथा जेनेवा में ख्रीस्तीय एकता की विशेष पढ़ाई की थी। उन्होंने प्रोफेसर, रेक्टर, ईशशास्त्री एवं धर्माध्यक्ष के रूप में कलीसिया को अपनी सेवाएँ दी हैं।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

05 July 2022, 17:04