खोज

2021.07.16  संत पापा फ्राँसिस कार्मेल की माता मरियम की प्रतिमा के सामने 2021.07.16 संत पापा फ्राँसिस कार्मेल की माता मरियम की प्रतिमा के सामने  

ईश्वर की माता, सभी पर अपनी प्यारी निगाहें फेरिये, संत पापा

16 जुलाई को कलीसिया कार्मेल की कुंवारी मरियम का पर्व मनाती है। 13वीं सदी में मठवासियों ने कार्मेल पर्वत पर रहना और प्रार्थना करना शुरु किया उन्होंने कुंवारी मरियम को कार्मेल की कुंवारी मरियम के रुप में सम्मानित किया। कार्मेल की कुंवारी मरियम के पर्व दिन, संत पापा ने अपने ट्वीट में सभी विश्वासियों के लिए कार्मेल की माता मरियम को समर्पित एक प्रार्थना लिखा।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 16 जुलाई 2022 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फाँसिस ने कार्मेल की कुंवारी माता मरियम के पर्व दिवस पर माता मरियम को समर्पित प्रार्थना को ट्वीटकर समुद्रीयात्रा करने वालों व प्रवासियों की सुरक्षा और पापियों के मनपरिवर्तन के लिए प्रार्थना की।

ट्वीट संदेश :

“हे मां मरियम, समुद्र का तारा, ईश्वर की माता और हमारी माता, उन सभी पर अपनी प्यारी निगाहें फेरिये, जो हर दिन समुद्र के खतरे का सामना करते हैं। उनके परिवारों को आवश्यक जीविका की गारंटी दीजिए। उनकी रक्षा कीजिए जो सृष्टि के सम्मान और लोगों के बीच शांति के लिए कार्य करते हैं।

पापियों की शरण, उनका हृदय परिवर्तन कर दे, जो युद्ध, घृणा और गरीबी पैदा करते हैं। प्रेम का आदर्श, भली इच्छा वाले पुरुषों और महिलाओं को आशीर्वाद दीजिए, जो प्रवासियों और शरणार्थियों का स्वागत और सेवा करते हैं, प्रेम का आदान -प्रदान करते हैं। नए भाईचारे के बंधन और शांति की दुनिया की सुबह हो।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

16 July 2022, 14:54