खोज

संत पापा के साथ  मोनाको के राजकुमार अल्बर्ट द्वितीय और उनकी पत्नी चार्लेन संत पापा के साथ मोनाको के राजकुमार अल्बर्ट द्वितीय और उनकी पत्नी चार्लेन  

संत पापा ने मोनाको के राजकुमार से की मुलाकात

वाटिकन के प्रेरितिक भवन में संत पापा के साथ मोनाको के राजकुमार अल्बर्ट द्वितीय और उनकी पत्नी चार्लेन की मुलाकात लगभग आधे घंटे तक चली।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 20 जुलाई 2022 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने वाटिकन के पुस्तकालय में मोनाको की रियासत के अधिकारियों, राजकुमार अल्बर्ट द्वितीय और राजकुमारी चार्लेन के बीच बैठक की मेजबानी। उपहारों के पारंपरिक आदान-प्रदान से पहले लगभग आधे घंटे की बातचीत चली और फिर आये हुए अधिकारियों और प्रतिनिधियों से संत पापा का परिचय कराया गया।

संत पापा और मोनाको के राजकुमार उपहारों के आदान-प्रदान के दौरान
संत पापा और मोनाको के राजकुमार उपहारों के आदान-प्रदान के दौरान

संत पापा और राजकुमार अल्बर्ट द्वितीय द्वारा उपहारों के आदान-प्रदान

संत पापा फ्रांसिस ने राजकुमार अल्बर्ट द्वितीय को एक कांस्य तस्वीर उपहार में दिया, जिसमें एक बच्चा दूसरे बच्चे को उठने में मदद कर रहा है और नीचे  लिखा है "अमारे अयुतारे।" (प्रेम करना मदद करना)  साथ ही संत पापा ने - शांति के लिए इस वर्ष का संदेश, मानव बंधुत्व पर दस्तावेज़ और स्तासियो ऑर्बिस पुस्तक  उपहार में दिया। मोनाको के महल के प्रार्थनालय की एक तस्वीर राजकुमार ने संत पापा को उपहार में दिया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

20 July 2022, 17:09