खोज

प्रेरितिक यात्रा के दौरान जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के साथ बातचीत करते संत पापा फ्रांँसिस प्रेरितिक यात्रा के दौरान जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के साथ बातचीत करते संत पापा फ्रांँसिस 

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या पर पोप फ्राँसिस का शोक संदेश

संत पापा फ्रांसिस ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो अबे की हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। शिंजो अबे की हत्या शुक्रवार को हुई।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

संत पापा फ्राँसिस ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या पर उनके प्रियजनों को अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पीयेत्रो परोलिन ने पोप फ्राँसिस की ओर से एशियाई देश के प्रेरितिक राजदूत लेओ बोकार्दो को एक तार संदेश भेजा है।  

तार संदेश में संत पापा ने पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया है तथा अबे के परिवारवालों, मित्रों एवं जापान के अन्य लोगों को अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।  

संत पापा ने प्रार्थना की है कि "इस मूर्खतापूर्ण कार्य के मद्देनजर, जापानी समाज शांति और अहिंसा के लिए अपनी ऐतिहासिक प्रतिबद्धता में मजबूत बने।"

जापान में लम्बे समय तक शासन करनेवाले नेता को शुक्रवार को गोली मारकर उस समय हत्या कर दी गई जब वे भाषण दे रहे थे। शनिवार को भी हत्यास्थल पर शोक मनानेवालों का तांता लगा रहा।

संत पापा का ट्वीट संदेश

संत पापा ने एक ट्वीट प्रेषित कर जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने संदेश में लिखा, "मैं जापान के पूर्व प्रधानमंत्री श्री शिंजो अबे की हत्या क कबर सुन अत्यन्त दुखी हूँ। मैं उनके परिवार, मित्रों और जापान के लोगों को अपने हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ। मैं जापानी समाज के लिए प्रार्थना करता हूँ कि वह शांति और अहिंसा के लिए अपनी ऐतिहासिक प्रतिबद्धता में मजबूत बने।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

09 July 2022, 15:07