खोज

2022.07.13 (बांये से दायें) सिस्टर रफाएला पेट्रिनी, एफ.एस.ई; सिस्टर यवोन रेंगोएट एफ.एम.ए; डॉ. मारिया लिया ज़ेर्विनो 2022.07.13 (बांये से दायें) सिस्टर रफाएला पेट्रिनी, एफ.एस.ई; सिस्टर यवोन रेंगोएट एफ.एम.ए; डॉ. मारिया लिया ज़ेर्विनो 

संत पापा ने वाटिकन में धर्माध्यक्षों के विभाग में तीन महिलाओं को नामित किया

संत पापा फ्राँसिस ने तीन महिलाओं को वाटिकन धर्माध्यक्षों के विभाग में नियुक्त किया: वाटिकन सिटी राज्य के प्रशासनिक कार्यालय के महासचिव सिस्टर रफाएला पेट्रिनी, एफ.एस.ई; माता मरिया ख्रीस्तियों की सहायता धर्मसमाज की पूर्व सुपीरियर जनरल सिस्टर यवोन रेंगोएट एफ.एम.ए और काथलिक महिला संगठनों के विश्व संघ की अध्यक्ष डॉ. मारिया लिया ज़ेर्विनो।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 13 जुलाई 2022 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने बुधवार को धर्माध्यक्षों के विभाग में तीन महिलाओं को नामित किया, पहली बार विश्व स्तर पर भविष्य के धर्माध्यक्षों की पहचान के लिए जिम्मेदार महिलाओं को धर्माध्यक्षों के विभाग में नियुक्त किया गया है।

वाटिकन प्रेस कार्यालय ने बुधवार को एक बयान में संत पापा की नवीनतम नियुक्तियों को प्रकाशित किया।

महिला सदस्य हैं वाटिकन सिटी राज्य के प्रशासनिक कार्यालय के महासचिव सिस्टर रफाएला पेट्रिनी, एफ.एस.ई; माता मरिया ख्रीस्तियों की सहायता धर्मसमाज की पूर्व सुपीरियर जनरल सिस्टर यवोन रेंगोएट एफ.एम.ए और काथलिक महिला संगठनों के विश्व संघ की अध्यक्ष डॉ. मारिया लिया ज़ेर्विनो।

सुश्री ज़ेर्विनो का नामांकन भी वाटिकन विभाग में किसी आम महिला की पहली नियुक्ति का प्रतीक है।

वाटिकन में धर्माध्यक्षों के विभाग में सदस्यों के रूप में संत पापा की नियुक्तियों की पूरी सूची:

  - कार्डिनल एंडर्स अर्बोरेलियस, ओसीडी, स्टॉकहोम के धर्माध्यक्ष (स्वीडन)

  - कार्डिनल जोस एफ. एडविनकुला, मनीला के महाधर्माध्यक्ष (फिलीपींस)

  - कार्डिनल जोस टॉलेंटिनो डी मेंडोंका, पवित्र रोमन कलीसिया के पुरालेखपाल और लाइब्रेरियन

  - कार्डिनल मारियो ग्रेच, धर्माध्यक्षीय धर्मसभा के महासचिव

  - कार्डिनल आर्थर रोश, दिव्य भक्ति और संस्कारों संबंधी परमध्मपीठीय धर्मसंघ के अध्यक्ष

  - नव नियुक्त कार्डिनल लाज़ारो यू ह्युंग-सिक,पुरोहितों के लिए बने विभाग के आध्यक्ष

  - नव नियुक्त कार्डिनल जीन-मार्क एवलिन, मार्सिले के महाधर्माध्यक्ष (फ्रांस)

- नव नियुक्त कार्डिनल ऑस्कर कैंटोनी, कोमो के धर्माध्यक्ष (इटली)

  - आर्कबिशप ड्रेसेन कुटलेसा, स्प्लिट-मकारस्का (क्रोएशिया) के महाधर्माध्यक्ष

  - धर्माध्यक्ष पॉल डेसमंड तागले संस्कृति के लिए पूर्व परमधर्मपीठीय परिषद के सचिव

  - फादर डोम डोनाटो ओलियारी, ओएसबी, संत पावलो अभय के उपाध्याय और मोंतेकसीनो (इटली) के प्रादेशिक अभय

 के प्रेरितिक प्रशासक

  - सिस्टर रफ़ाएला पेट्रिनी, वाटिकन सिटी राज्य के प्रशासनिक कार्यालय के महासचिव

  - सिस्टर यवोन रेउन्गोट, एफएमए, माता मरिया ख्रीस्तियों की सहायता धर्मसमाज की पूर्व सुपीरियर जनरल

  - डॉक्टर मारिया लिया ज़र्विनो, काथलिक महिला संगठनों के विश्व संघ की अध्यक्ष

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

13 July 2022, 16:09