खोज

परमपावन संस्कार का जुलूस परमपावन संस्कार का जुलूस  

प्रभु के परमपावन शरीर और रक्त का महापर्व

आज काथलिक कलीसिया प्रभु येसु के परम पवित्र शरीर का महापर्व मनाती है। प्रभु येसु ने यूखरिस्त संस्कार की स्थापना कर हमारे लिए अपने शरीर और रक्त को आध्यात्मिक भोजन के रूप में अर्पित कर दिया है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 16 जून 2022 (रेई) ˸ आज काथलिक कलीसिया प्रभु येसु के परम पवित्र शरीर का महापर्व मनाती है। प्रभु येसु ने यूखरिस्त संस्कार की स्थापना कर हमारे लिए अपने शरीर और रक्त को आध्यात्मिक भोजन के रूप में अर्पित कर दिया है।

संत पापा ने 16 जून को पर्व की याद करते हुए लिखा, "येसु मौन में, यूखरिस्त के रहस्य में बोलते हैं। वे हमें हरदम याद दिलाते हैं कि उनका अनुसरण करने का अर्थ है अपने आपसे बाहर निकलना और अपने जीवन को सिर्फ अपने लिए नहीं रखना बल्कि उनके लिए एवं दूसरों के लिए उपहार के रूप में अर्पित करना।"  

प्रभु येसु के परमपावन शरीर और रक्त के महापर्व के अवसर पर संत पेत्रुस महागिरजाघर में समारोही ख्रीस्तयाग और पवित्र संस्कार की शोभायात्रा सम्पन्न की गई। शोभायात्रा के अंत में परमपावन संस्कार की आशीष दी गई। समारोही ख्रीस्तयाग का अनुष्ठान वाटिकन सिटी में संत पापा के विकर जेनेरल कार्डिनल मौरो गम्बेत्ती ने सम्पन्न किया।   

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

16 June 2022, 16:37