खोज

माता मरियम की प्रतिमा के सामने प्रार्थना करते हुए संत पापा माता मरियम की प्रतिमा के सामने प्रार्थना करते हुए संत पापा 

हम माता मरियम के निष्कलंक हृदय में खुद को सौंप दें, संत पापा

काथलिक कलीसिया येसु के पवित्र हुदय महोत्सव के बाद के दिन माता मरियम के पवित्र लिष्कलंक हृदय का पर्व मनाती है। संत पापा ने सभी ख्रीस्तियों को माता मरियम के पवित्र निष्कलंक हृदय में खुद को समर्पित करने हेतु प्रेरित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 25 जून 2022 (वाटिकन न्यूज) : काथलिक कलीसिया आज माता मरियम के पवित्र निषकलंक हृदय का पर्व मनाती है। इस दिन संत पापा ने ट्वीट कर माता मरियम के पवित्र हृदय में खुद को समर्पित करने हेतु प्रेरित किया।

ट्वीट संदेश: “आइए, हम माता मरियम के पवित्र निष्कलंक हृदय में जो ईश्वर का दर्पण है, अपने आप को, भाईचारा और शांति के अमूल्य सामान को, जो हमारे पास है उसे सौंप दें, ताकि जिस माता को प्रभु ने हमें दिया है, वह हमारी रक्षा कर सके और हम पर नजर बनाये रखे।”

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

25 June 2022, 16:13