खोज

यूरोपीय काथलिक परिवारों के संघ के सदस्यों के साथ सन्त पापा फ्राँसिस यूरोपीय काथलिक परिवारों के संघ के सदस्यों के साथ सन्त पापा फ्राँसिस 

यूरोपीय काथलिक परिवारों के संघ के सदस्यों से सन्त पापा फ्राँसिस

यूरोपीय काथलिक परिवारों के संघ के सदस्यों ने शुक्रवार को वाटिकन में सन्त पापा फ्राँसिस का साक्षात्कार कर उनका सन्देश सुना। सन्त पापा ने संघ की 25 वीं वर्षगाँठ पर हार्दिक बधाइयाँ अर्पित की और खेद व्यक्त किया इस समय यूरोप के अनेकानेक परिवार यूक्रेन में जारी युद्ध के कारण गम्भीर रूप से प्रभावित हुए हैं।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 10 जून 2022 (रेई, वाटिकन रेडियो): यूरोपीय काथलिक परिवारों के संघ के सदस्यों ने शुक्रवार को वाटिकन में सन्त पापा फ्राँसिस का साक्षात्कार कर उनका सन्देश सुना। सन्त पापा ने संघ की 25 वीं वर्षगाँठ पर हार्दिक बधाइयाँ अर्पित की और खेद व्यक्त किया इस समय यूरोप के अनेकानेक परिवार यूक्रेन में जारी युद्ध के कारण गम्भीर रूप से प्रभावित हुए हैं।

कलीसिया परिवारों का एक बृहत परिवार

सन्त पापा ने याद किया कि परिवार और पारिवारिक नेटवर्क शरणार्थियों का स्वागत करने में सबसे आगे रहे हैं, खासकर लिथुआनिया, पोलैंड और हंगरी में। उन्होंने यूरोपीय काथलिक परिवार संघ की घोषणा में आवाज़ मिलाते हुए कहा, माता-पिता, अपनी राष्ट्रीयता के परे, युद्ध नहीं चाहते हैं। परिवार शांति की पाठशाला है।"

यूरोपीय काथलिक परिवारों के संघ के सदस्यों से सन्त पापा ने कहा, परिवारों के प्रति अपनी दैनिक प्रतिबद्धता में, आप दोहरी सेवा करते हैं: यूरोपीय संस्थानों में परिवारों की आवाज उठाते हैं और पूरे यूरोप में परिवारों के नेटवर्क बनाने के लिए काम करते हैं। यह मिशन हमारे द्वारा अनुभव किए जा रहे धर्मसभा पथ के साथ पूर्ण सामंजस्य में है,  इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि कलीसिया परिवारों का एक बृहत परिवार है।

यूरोप में और विशेष रूप से इटली में घटती जन्म दर पर गहन चिन्ता व्यक्त करते हुए सन्त पापा ने कहा, प्रजनन की इस ग़रीबी और परिवार के सौन्दर्य की भावना के बीच एक बहुत करीबी संबंध है। उन्होंने कहा, "विवाह की सामाजिक गरिमा का साक्षी ठीक इसी माध्यम से प्रेरक बन जाएगा, ऐसा साक्ष्य जो आकर्षित करता है।"

पीढ़ियों के बीच एकजुटता

पाँच वर्ष पूर्व दिये अपने सन्देश की पुनरावृत्ति करते हुए सन्त पापा ने कहा, मैं आपको पारिवारिक नेटवर्क के जन्म और समेकन को बढ़ावा देने के लिए अपने काम को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करता हूं। यह एक अनमोल सेवा है, क्योंकि ऐसे स्थानों, सभाओं, समुदायों की आवश्यकता है जहां दम्पतियों और परिवारों का स्वागत किया जाये,  और उन्हें कभी अकेला न छोड़ा जाये।

सन्त पापा ने कहा कि यह अत्यावश्यक है कि स्थानीय कलीसियाएं, यूरोप और उसके बाहर भी, सामान्य लोगों और परिवारों के साथ मिलकर आने वाले परिवारों के स्वागत के प्रति उदार रहें।

सन्त पापा ने कहा, चुनौतियाँ बहुत बड़ी हैं और वे सभी एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं। उदाहरण के लिए, "हम पीढ़ियों के बीच एकजुटता के बिना सतत विकास की बात नहीं कर सकते" और यह एकजुटता एक संतुलन की परिकल्पना करती है; लेकिन आज हमारे यूरोप में इस संतुलन की कमी है। प्रजनन की दृष्टि से यूरोप वृद्ध हो चला है, वह एक ऐसा यूरोप है जो स्थिरता के बारे में बात करने का जोखिम नहीं उठा सकता है और एकजुटता में रहने के लिए तेजी से संघर्ष कर रहा है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

10 June 2022, 12:23