खोज

संत पापा फ्राँसिस संत पापा फ्राँसिस 

डॉक्टरों के अनुरोध पर संत पापा ने डीआरसी, द. सूडान की यात्रा स्थगित किया

वाटिकन प्रेस कार्यालय ने घोषणा की कि संत पापा फ्राँसिस कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और दक्षिण सूडान के लिए अपनी प्रेरितिक यात्रा को स्थगित कर रहे हैं, जो मूल रूप से जुलाई की शुरुआत में निर्धारित की गई थी।

माग्रेट सुनीता मिंज-वेटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शुक्रवार 10 जून 2022 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस को कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और दक्षिण सूडान के लिए अपनी आगामी प्रेरितिक यात्रा को बाद की तारीख के लिए स्थगित करने हेतु मजबूर किया गया है। अफ्रीकी महाद्वीप की यात्रा मूल रूप से जुलाई के पहले सप्ताह में होने वाली थी।

वाटिकन प्रेस कार्यालय के निदेशक मत्तेओ ब्रूनी ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

"अपने डॉक्टरों के अनुरोध पर और अपने घुटने के लिए चल रहे चिकित्सा के परिणामों को खतरे में नहीं डालने की वजह से संत पापा फ्राँसिस को अफसोस के साथ 2 से 7 जुलाई तक निर्धारित, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और दक्षिण सूडान के लिए अपनी प्रेरितिक यात्रा को स्थगित करने के लिए मजबूर किया गया है। यह प्रेरितिक यात्रा बाद में निर्धारित की जाएगी।

प्रेरितिक यात्रा के दौरान संत पापा फ्राँसिस कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के दो शहर राजधानी किंशासा और गोमा का दौरा करने वाले थे और दक्षिण सूडान में उनका पड़ाव राजधानी जुबा था।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

10 June 2022, 15:19