खोज

2022.06.18स्पेन के सेविल्ले  महागिरजाघऱ में 27 दोमिनिकन शहीदों की धन्य घोषणा मस्सा समारोह 2022.06.18स्पेन के सेविल्ले महागिरजाघऱ में 27 दोमिनिकन शहीदों की धन्य घोषणा मस्सा समारोह 

'नए धन्य शहीद हमें पवित्रता का रास्ता दिखाते हैं', संत पापा

संत पापा फ्राँसिस ने 27 दोमिनिकन शहीदों द्वारा प्रदान किए गए साक्षी और मॉडल को बरकरार रखा, जिसे सेविल्ले में शनिवार को धन्य घोषित किया गया था। संत पापा कहते हैं कि ये धन्य शहीद हमें पवित्रता का मार्ग दिखाते हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 20 जून 2022 (वाटिकन न्यूज) : शनिवार को स्पेन के सेविल्ले शहर में 27 दोमिनिकन शहीदों की धन्य घोषणा की याद करते हुए संत पापा फ्राँसिस ने कहा कि स्पेन के गृहयुद्ध के दौरान हुई क्रूरता के बीच भी प्रकाशमान विश्वास के उदाहरणों की कोई कमी नहीं थी।

संत पापा ने कुछ पुरुषों और महिलाओं के नामों का उल्लेख किया, जिनके बारे में उन्होंने कहा, "पिछली शताब्दी के गृहयुद्ध की लड़ाई के दौरान स्पेन में हुए धार्मिक उत्पीड़न के दौरान विश्वास के प्रति घृणा के कारण मार डाले गये थे।"

"मसीह का अनुसरण करने में उनकी गवाही और अपने हत्यारों के प्रति उनकी क्षमाशीलता हमें पवित्रता का मार्ग दिखाती है और हमें अपने जीवन को ईश्वर और हमारे भाइयों एवं बहनों के प्रेम में समर्पित करने हेतु प्रोत्साहित करती है।"

उन्होंने याद किया कि दोमिनिकन परिवार के कुछ धर्मसमाजियों की धन्य घोषणा हुई : अंजेलो मरिया अलवारेज और उनके उन्नीस साथी; ऑर्डर ऑफ द फ्रायर्स प्रीचर्स के जोवान्नी अगुलर दोनिस और उनके चार साथी; संत दोमनिक ऑर्डर की एक बुजुर्ग धर्मबहन इसाबेला संकेज रोमेरो और एक लोकघर्मी दोमनिकन फ्रुतोसो पेरेज मार्केज। तब संत पापा ने सभी धन्यों को ताली बजाकर सम्मानित किया।

कार्डिनल सेमेरारो द्वारा धन्य घोषणा मिस्सा का अनुष्ठान

सेविल्ले महागिरजाघर में मनाए जाने वाले पवित्र मिस्सा के दौरान, परमधर्मपीठीय संत प्रकरण विभाग के प्रीफेक्ट कार्डिनल मार्सेलो सेमेरारो ने शहीदों को याद किया, जिन्होंने मेमने के खून में अपने वस्त्र धोए।

कार्डिनल सेमेरारो ने कहा, "हमारे नए धन्य चरित्र और व्यक्तिगत कहानियों के मामले में बहुत अलग व्यक्ति थे,", हालांकि उनमें समान था,  संत दोमिनिक का करिश्मा: एक बुलाहटीय जीवन को निष्ठा, गंभीरता और उदारता के साथ जीना।"

18 जून के धन्य घोषणा मिस्सा समारोह के बाद से अबतक स्पेन गृहयुद्ध के दौरान शहीद हुए 2,112 काथलिको को धन्य और संत घोषित किया गया। गृहयुद्ध में 2,000 गिरजाघरों को नष्ट कर दिया गया और हजारों काथलिकों के साथ 8,000 पुरोहित मारे गए थे।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

20 June 2022, 15:16