खोज

संत पापा फ्राँसिस : प्रार्थना दुनिया को बचा सकती है

संत पापा फ्राँसिस और दुनिया भर के ख्रीस्तीय रोम में संत मरिया मेजर महागिरजाघर में शांति के लिए रोजरी माला प्रार्थना में शामिल हुए।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

रोम, बुधवार 01 जून 2022 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने मंगलवार शाम को मानवता को शांति का उपहार देने के लिए शांति की रानी, कुवांरी माता मरियम की मध्यस्थता का आह्वान किया।

संत पापा ने रविवार को दुनिया भर के विश्वासियों को माता मरियम को समर्पित मई महीने के आखिरी दिन माला प्रार्थना में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया क्योंकि युद्ध मानवता को मौत, पीड़ा और विनाश से पीड़ित कर रहा है।

संत मरिया मेजर महागिरजाघर में हुई जागरण प्रार्थना में युद्ध से प्रभावित विस्थापित लोगों, प्रवासियों और शरणार्थियों की भागीदारी शामिल थी।

सभी पीड़ितों का प्रतिनिधित्व करना

एक यूक्रेनी परिवार था, जो युद्ध की हिंसा और पीड़ा का अनुभव करने वाले सभी परिवारों का प्रतिनिधित्व किया, पीड़ित आबादी के लिए आशा और आराम लाने वाले सैन्य चैपलिन(पुरोहित), एक पुरुष और एक महिला स्वयंसेवक, उन सभी जरुरतमंद और पीड़ित लोगों के लिए अपनी सेवा को जारी रखते हैं, यहां तक कि बड़े खतरे और अनिश्चितता की स्थिति में भी; एक सीरियाई परिवार और एक वेनेज़ुएला परिवार, जो कई लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं जो संघर्ष के परिणामस्वरूप अन्यायपूर्ण तरीके से पीड़ित हैं; कुछ शरणार्थी,जो उन लाखों लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जिन्हें अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर किया गया है और अन्य देशों में उनका स्वागत किया गया है क्योंकि वे अपने जीवन का पुनर्निर्माण करने की कोशिश कर रहे हैं।

संत पापा ने प्रार्थना की, "हे मरियम, ईश्वर की माता और शांति की रानी, महामारी के दौरान हम आपकी मध्यस्ता के लिए आपके आसपास एकत्रित हुए हैं।"

उन्होंने उस प्रार्थना को याद किया जब ख्रीस्तियों ने बीमारों के लिए समर्थन और चिकित्सा कर्मचारियों के लिए शक्ति मरने वालों के लिए दया और मौन और अकेलेपन से पीड़ित लोगों के लिए सांत्वना हेतु प्रार्थना की मांग की थी।

"आज शाम, महीने के अंत में, विशेष रूप से आपको समर्पित, यहाँ हम फिर से आपके सामने हैं, हे शांति की रानी, आपसे विनती करने के लिए: शांति का महान उपहार प्रदान करें, जल्द ही युद्ध को समाप्त करें, जो दुनिया के विभिन्न हिस्सों में अब दशकों से उग्र है और जिसने अब यूरोपीय महाद्वीप पर भी आक्रमण किया है।"

यह देखते हुए कि हम जानते हैं कि शांति अकेले बातचीत का परिणाम नहीं हो सकती है और न ही केवल राजनीतिक समझौतों का परिणाम है, लेकिन सबसे बढ़कर पास्का का उपहार पवित्र आत्मा है। संत पापा ने युद्धरत राष्ट्रों को माता मरियम के पवित्र हृदय को समर्पित किया और हृदयपरिवर्तन के महान उपहार की याचना की।

"हमें विश्वास है कि प्रार्थना, उपवास, भिक्षा और आपकी कृपा के उपहार के हथियारों के साथ, पुरुषों के दिल और पूरी दुनिया के भाग्य को बदला जा सकता है।"

संत पापा फ्राँसिस ने ईश्वर की माता का आह्वान किया कि वे अपने पुत्र के पास हमारे लिए मध्यस्थता करें, "हिंसा और प्रतिशोध से भरे हुए हृदयों को समेटें, आसान समृद्धि की इच्छा से अंधे विचारों को सीधा करें।"

"सारी पृथ्वी पर तेरी शान्ति सदा बनी रहे।"

शांति की रानी को "युद्धों और सशस्त्र संघर्षों से बुरी तरह से पीड़ित" मानवता को सौंपते हुए, संत पापा ने उस दिन के सुसमाचार पाठ पर चिंतन किया जो बताता है कि कैसे मरियम एलिजाबेथ से मुलाकात करने गई और खुद को एक मिशनरी महिला के रूप में प्रकट किया और उद्घोषणा का आनंद साझा किया: एक उदार महिला ने सबसे नाजुक सेवा में खुद को समर्पित किया।

इसी दिन, हम शांति के लिए रोजरी माला प्रार्थना करने के लिए दुनिया भर के तीर्थ स्थानों, गिरजाघरों और परिवारों के साथ प्रार्थना में शामिल हुए।

प्रार्थना के मतलब में हाल के वर्षों में विशेष रूप से दुःख से पीड़ित लोगों के विभिन्न समूहों की पीड़ा का विशेष उल्लेख किया गया था।

युद्ध के शिकार

"आइए हम युद्ध के पीड़ितों के लिए प्रार्थना करें, विशेष रूप से सबसे असहाय बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों के लिए। हम टूटे परिवारों के लिए प्रार्थना करते हैं जहाँ माता-पिता अपने बच्चों के लौटने की बाट जोहते हैं और उन बच्चों के लिए जो अपने माता पिता को युद्ध के मैदान से लौटने की बाट जोहते हैं।”

"ताकि कोई अन्याय न सहे।"

उन लोगों के लिए जो युद्ध से पीड़ित लोगों को आराम और विश्वास दिलाते हैं

"आइए, हम याजकों, प्रतिष्ठित व्यक्तियों और उन सभी के लिए प्रार्थना करें जो युद्ध से पीड़ित लोगों के लिए आशा का वचन और आराम का विश्वास लाते हैं।"

"कि वे सदा दया के पात्र बने रहें।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

01 June 2022, 16:13