खोज

डोनेस्क में गोलाबारी के बाद डोनेस्क में गोलाबारी के बाद 

'खुद से पूछें कि आप यूक्रेन के लोगों के लिए क्या कर रहे हैं?' संत पापा

संत पापा फ्राँसिस हम में से प्रत्येक को अपने आप से यह पूछने का सुझाव दे रहे हैं कि युद्ध की शुरुआत के लगभग चार महीने बाद हम यूक्रेन के पीड़ित लोगों के प्रति एकजुटता कैसे प्रकट कर रहे हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 20 जून 2022 (वाटिकन न्यूज) : रविवार को देवदूत प्रार्थना का पाठ करने के बाद संत पापा फ्राँसिस ने यूक्रेन के पीड़ित लोगों के साथ सभी पुरुषों और महिलाओं को सद्भावना की याद दिलाने और कार्रवाई में एकजुटता रखने के लिए आमंत्रित किया।

रूसी आक्रमण और यूक्रेन में युद्ध की शुरुआत के लगभग चार महीने बाद लगातार लोगों की मौत हो रही है, लोग घायल हो रहे हैं, शहर नष्ट हो रहे हैं और लोगों का विस्थापन जारी है, "यूक्रेन संधर्ष" के प्रति लोगों की उदासीनता और आने वाली त्रासदी में रुचि कम होती जा रही है।

संत पापा फ्राँसिस ने यूक्रेन के पीड़ित लोगों के प्रति सहानुभूति रखने और उन्हें न भूलने के लिए कहा,"आइए, इस समय पस्त यूक्रेनी लोगों को ना भूलें, वे लोग लम्बे समय से पीड़ित हैं। मैं आप सभी को अपने आप से एक प्रश्न पूछने के लिए आमंत्रित करना चाहता हूं: आज मैं यूक्रेन के लोगों के लिए क्या कर रहा हूं? ”

संत पापा ने सामूहिक मानवीय जिम्मेदारी की ओर इशारा करते हुए कहा, "क्या मैं प्रार्थना करता हूँ? क्या मैं उनके लिए कुछ करता हूँ? क्या मैं उनहें समझने की कोशिश करता हूँ? मैं आज यूक्रेनी लोगों के लिए क्या करूँ? उस प्रश्न का उत्तर अपने हृदय में दें।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

20 June 2022, 15:44