खोज

वाटिकन स्थित सन्त पेत्रुस महागिरजाघर का प्राँगण - फाईल तस्वीर वाटिकन स्थित सन्त पेत्रुस महागिरजाघर का प्राँगण - फाईल तस्वीर  

पीटर्स पेंस ने कल्याणकारी योजनाओं में एक करोड़ यूरो किये खर्च

सन्त पापा फ्राँसिस के पीटर्स पेंस नामक विश्वव्यापी कल्याणकारी कोष ने 2021 में लोकोपकारी योजनाओं के लिये एक करोड़ यूरो का वित्त पोषण किया।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 17 जून 2022 (रेई, वाटिकन रेडियो): सन्त पापा फ्राँसिस के पीटर्स पेंस नामक विश्वव्यापी कल्याणकारी कोष  ने 2021 में लोकोपकारी योजनाओं के लिये एक करोड़ यूरो का वित्त पोषण किया।

पीटर्स पेंस

गुरुवार को वाटिकन द्वारा प्रकाशित वित्त रिपोर्ट में लगभग 4 करोड़ 70 लाख के राजस्व का खुलासा किया गया, जबकि छः करोड़ 53 लाख खर्च किये गये। बताया गया कि विगत वर्ष कम से कम 67 ज़रूरतमन्द देशों को मदद पहुँचाई गई। दानकर्त्ताओं में इटली, जर्मनी और संयुक्त राज्य अमरीका प्रमुख रहे।   

पीटर्स पेंस नामक सन्त पापा के विश्वव्यापी कल्याणकारी कोष का लक्ष्य काथलिक कलीसिया के परमाध्यक्ष के सार्वभौमिक मिशन का वित्त पोषण करना तथा ज़रूरतमन्दों का सहायता हेतु अनुदान देना है। इसके अन्तर्गत परमधर्मपीठीय रोमी कार्यालयों का खर्च तथा विश्व भर में व्याप्त परमधर्मपीठीय राजनयिक मिशनों के खर्च के साथ-साथ विभिन्न देशों में कल्याणकारी योजनाओं का खर्च आता है।     

वित्तीय वर्ष 2021

विगत वर्ष परमधर्मपीठीय उदारता के कार्यों  को समर्थन प्रदान करने हेतु  6 करोड़ 53 लाख यूरो के खर्च के खिलाफ कुल 4 करोड़ 70 लाख  का अनुदान एकत्र किया गया।  

अर्थव्यवस्था सम्बन्धी परमधर्मपीठीय सच्चिवालय के अध्यक्ष येसु धर्मसमाज के पुरोहित फादर हुआन अन्तोनियो ग्युरेरो आल्वेस ने स्मरण दिलाया कि पीटर पेंस कोष में कमी की वजह कोविद-19 महामारी थी।

रिपोर्ट में बताया कि पीटर्स पेंस कोष में दान संग्रह 2021 के 29 जून को सन्त पेत्रुस एवं सन्त पौलुस के महापर्व के दिन शुरु किया गया था। इसके अन्तर्गत वसीयतों एवं विरासतों सहित वेब का उपयोग कर अनुदान एकत्र किया गया तथा ज़रूरतमन्दों तक पहुँचाया गया।   

अनुदान का सर्वाधिक विशाल हिस्सा यानि 65 प्रतिशत अनुदान विश्व में व्याप्त विभिन्न काथलिक धर्मप्रान्तों द्वारा एकत्र किया गया था, विभिन्न न्यासों द्वारा दस प्रतिशत तथा शेष, निजी दानकर्त्ताओं एवं धर्मसंघी एवं धर्मसमाजी संस्थाओं द्वारा दिया गया था।   

भौगोलिक दृष्टि से, सबसे बड़े दाता देशों में संयुक्त राज्य अमेरिका (29.3%), इसके बाद इटली (11.3%), जर्मनी (5.2%), कोरिया (3.2%), और फ्रांस (2.7%) शामिल हैं। 

पीटर्स पेंस ने 2021 में विश्व के 67 देशों में 157 कल्याणकारी परियोजनाओं को समर्थन देने हेतु अनुदान की पेशकश की, इनमें अधिकांश अफ्रीका महाद्वीप की थी।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

17 June 2022, 11:39