खोज

इंडोनेशिया के राजदूत का प्रत्यय पत्र स्वीकार करते संत पापा फ्रांँसिस  इंडोनेशिया के राजदूत का प्रत्यय पत्र स्वीकार करते संत पापा फ्रांँसिस  

संत पापा के स्वागत हेतु इंडोनेशिया उत्सुक

इंडोनेशिया की सरकार ने अपने देश का दौरा करने हेतु संत पापा फ्राँसिस को आमंत्रित किया है। इंडोनेशिया विश्व का एक बड़ा मुस्लिम बहुत देश है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

उका न्यूज के अनुसार इंडोनेशिया ने आधिकारिक रूप से संत पापा फ्राँसिस को अपने देश का दौरा करने का निमंत्रण दिया है। धार्मिक मामलों के मंत्री यागुट चोलिल कोमास ने बुधवार को संत पापा फ्राँसिस से वाटिकन में मुलाकात की तथा राष्ट्रपति जोको विदोदो की ओर से निमंत्रण पत्र अर्पित किया।

इंडोनेशिया के काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के ख्रीस्तीय एकता एवं अंतरधार्मिक मामलों के लिए गठित आयोग के अध्यक्ष महाधर्माध्यक्ष योहन्स हारूण यूवोनो ने कहा कि काथलिक संत पापा के निमंत्रण से अत्यन्त खुश हैं क्योंकि वे उन्हें देखने के लिए उत्सुक हैं।

इंडोनेशिया में कुल आबादी 270 मिलियन से अधिक है जिनमें से ख्रीस्तीयों की कुल संख्या 24 मिलियन है। और उनमें से काथलिकों की संख्या 7 मिलियन है। देश में 6 संगठित धर्म हैं – बौद्ध, काथलिक, कनफ्यूसियानिज्म, हिन्दू, इस्लाम और प्रोटेस्टंट तथा करीब 200 लोग परम्परागत आस्था में विश्वास करते हैं।

संत पापा पौल छटवें ने 1970 में इंडोनेशिया की प्रेरितिक यात्रा की थी तथा संत पापा जॉन पौ द्वितीय ने 1989 में इसका दौरा किया था। संत पापा फ्रांसिस इंडोनेशिया, तिमोर लेस्त और पापुआ न्यू गिनी की यात्रा 2020 में करनेवाले थे लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे रद्द कर दिया गया था।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

11 June 2022, 14:37