खोज

कार्डिनल जोसेफ जेन हॉंगकॉंग में 24 मई 2022 को ख्रीस्तयाग अर्पित करते हुए कार्डिनल जोसेफ जेन हॉंगकॉंग में 24 मई 2022 को ख्रीस्तयाग अर्पित करते हुए 

ख्रीस्तियों की सहायिका माता मरियम से चीन के लिए प्रार्थना

आज काथलिक कलीसिया, ख्रीस्तियों की सहायिका माता मरियम का पर्व मनाती है, इस दिन को चीन के विश्वासी अपनी संरक्षिका माता मरियम को विशेष रूप से समर्पित करते हैं।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, मंगलवार, 24 मई 2022 (रेई) ˸ आज काथलिक कलीसिया, ख्रीस्तियों की सहायिका माता मरियम का पर्व मनाती है, इस दिन को चीन के विश्वासी अपनी संरक्षिका माता मरियम को विशेष रूप से समर्पित करते हैं।

संत पापा ने 24 मई को एक ट्वीट प्रकाशित कर माता मरियम के इस महान दिन की याद की। उन्होंने संदेश में लिखा, "मरियम, ख्रीस्तियों की सहायिका, हम चीन के विश्वासियों की यात्रा को तुझे समर्पित करते हैं। हे स्वर्ग की रानी हम आपसे इतिहास की कठिनाइयों, परेशानियों, निवेदनों एवं उन लोगों की आशाओं को तेरे सामने लाते हैं जो आपसे प्रार्थना करते हैं।" #एकसाथप्रार्थना #ख्रीस्तियोंकीसहायिका

चीन के काथलिक, ख्रीस्तीयों की सहायिका माता मरियम के पर्व को शंघाई के शेशान स्थित तीर्थस्थल, देश के विभिन्न गिरजाघरों और अपने घरों में अपनी संरक्षिका के रूप में मनाते हैं। रविवार को देवदूत प्रार्थना के दौरान संत पापा ने चीन के लिए प्रार्थना करने का आह्वान करते हुए कहा था कि मैं उनके लिए हर दिन प्रार्थना करता हूँ और आपको भी इस प्रार्थना में भाग लेने हेतु प्रेरित करता हूँ ताकि चीन की कलीसिया, स्वतंत्रता एवं शांति के साथ, विश्वव्यापी कलीसिया से संयुक्त होकर जी सके और सुसमाचार प्रचार के मिशन में भाग ले सके। इस तरह वह समाज के आध्यात्मिक एवं भौतिक विकास में सकारात्मक योगदान दे सकेगी।

लौदातो सी सप्ताह

संत पापा फ्राँसिस ने लौदातो सी सप्ताह की याद दिलाते हुए एक ऐसी अर्थव्यवस्था का निर्माण करने हेतु प्रेरित किया जो पृथ्वी के प्रति अधिक सम्मानपूर्ण हो।

उन्होंने ट्वीट में लिखा, "हमें ऐसी अर्थव्यवस्था का पुनःनिर्माण करना है, जो अधिक न्यायपूर्ण, एकात्मक और पृथ्वी हमारे आमघर के प्रति अधिक सम्मानपूर्ण हो। येसु पर अपनी नजरें टिकाकर, हम एक साथ बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ सकते हैं।"#लौदातोसी #लौदातोसीसप्ताह

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

24 May 2022, 15:46