मरियम को समर्पित महीने में, आइए, हम उनसे प्रार्थना करना सीखें, सत पापा
माँ मरियम को समर्पित मई महीने की शुरुआत में संत पापा ने ट्वीट कर सभी विश्वासियों को माता मरियम की मध्यस्ता से बुराई से विजय पाने हेतु ‘प्रार्थना’ करने का आह्वान किया।
माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, सोमवार 02 मई 2022 (रेई) : काथलिक कलीसिया मई महीने को माता मरियम का महिना के रुप में विश्वासियों को रोजरी प्रार्थना और माता मरियम की विशेष भक्ति करने हेतु प्रेरित करती है। इस महीने की शुरुआत में संत पापा ने ट्वीट कर सभी विश्वासियों को बुराई से विजय पाने हेतु निरंतर प्रार्थना करने का आह्वान किया।
ट्वीट संदेश : “कुँवारी मरियम को समर्पित इस महीने में, आइए, हम उनसे सीखें कि प्रार्थना ख्रीस्तीय जीवन का सबसे अच्छा हथियार है, निरंतर प्रार्थना के बिना बुराई पर विजय पाना संभव नहीं है।”
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
02 मई 2022, 15:48