खोज

2022.05.20 धन्य जोवानी बतिस्ता स्कालाब्रिनी (1839-1895) 2022.05.20 धन्य जोवानी बतिस्ता स्कालाब्रिनी (1839-1895)  

संत पापा ने दो धन्यों के संत घोषणा को मंजूरी दी

शनिवार को स्वीकृत किए गए आज्ञाप्तियों में, संत पापा फ्राँसिस ने धन्य जोवानी बतिस्ता स्कालाब्रिनी और धन्य आर्टेमिडे जाट्टी के संत घोषणा को मंजूरी दे दी। स्पानिश महिला धन्य मारिया डे ला कॉन्सेप्सिओन बैरेचेगुरेन वाई गार्सिया के चमत्कार और सात ईश सेवकों के वीरोचित गुणों को मान्यता मिली।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 23 मई 2022 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार 21 मई को संत घोषणा प्रकरण संबंधित परमधर्मपीठीय समिति के अध्यक्ष कार्डिनल मार्सेलो सेमेरारो के साथ एक व्यक्तिगत मुलाकात की। संत पापा ने परमधर्मपीठीय सन्त प्रकरण परिषद द्वारा दो धन्यों और सात ईश सेवकों के लिये प्रस्तावित आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया।

धन्य धर्माध्यक्ष जोवान्नी बतिस्ता स्कालाबरीनी जिन्हें पहले से ही दुनिया भर में प्रवासियों के संरक्षक के रूप में मान्यता प्राप्त है। 19वीं शताब्दी में इटली के पियासेंज़ा धर्मप्रांत में धन्य धर्माध्यक्ष स्कैलाब्रिनी ने अपनी सेवा प्रदान की। उन्होंने संत चार्ल्स के मिशनरियों के धर्मसमाज की स्थापना की, प्रवासियों की सेवा करने का मिशन धर्मसंघ का एक विशेष करिश्मा है।

संत पापा फ्राँसिस ने एक इतालवी लोकधर्मी और धन्य आर्टेमिडे जाट्टी के संत घोषणा को भी मंजूरी दी। धन्य आर्टेमिडे  1800 के दशक के अंत में अपने परिवार के साथ अर्जेंटीना चले गये और जो पेटागोनिया में एक सलेसियन सहकर्मी और मिशनरी बन गये।

धन्य आर्टेमिडे जाट्टी
धन्य आर्टेमिडे जाट्टी

एक चमत्कारी उपचार

संत पापा ने एक स्पेनिश महिला ईशसेविका मारिया डे ला कॉन्सेप्सिओन बैरेचेगुरेन वाई गार्सिया (1905-1927), एक चमत्कार को भी मान्यता दी। ईशसेविका मारिया की 22 साल की उम्र में तपेदिक से मृत्यु हो गई थी। अपने स्वास्थ्य के कारण, वह अपनी इच्छानुसार धर्मसंघी जीवन को अपनाने में असमर्थ थीं। 2014 में उनकी मध्यस्ता द्वारा एक दो वर्षीय स्पेनिश लड़की को स्वास्थ्य लाभ मिला।

सात नये धन्य

पांच पुरुषों और दो महिलाओं को उनके वीर गुणों की आधिकारिक घोषणा के बाद घन्य के रूप में मान्यता दी जाएगी। उनके नाम इस प्रकार हैः

पोलिश महिला ईश सेविका जेनिना वोयनारोव्स्का जिनका जन्म 1923 में और 1979 को मृत्यु हुई। एक नर्स के रुप में खुद एक गंभीर शारीरिक दुर्बलता से पीड़ित होने के बावजूद, विभिन्न प्रकार की दुर्बलताओं की देखभाल करने में अपने समर्पण के लिए जानी जाती हैं।

कागायन डी ओरो, फिलीपींस के महाधर्माध्यक्ष धन्य तियोफिलो बस्तीदा कैमोमोट का जन्म 1914 में और 1988 को मृत्यु हुई। उन्होंने संत तेरेसा की पुत्रियों के धर्मसमाज की स्थापना की।

इटली में टेलीसे-सेरेटो सन्निटा के धर्माध्यक्ष धन्य लुइजी सोडो का जन्म 1811 में और 1895 में उनकी मृत्यु हुई।

धर्मप्रांतीय पुरोहित धन्य जोस टोरेस पाडिला का जन्म 1811 में और 1878 को मृत्यु हुई। वे सिस्टर्स ऑफ कंपनी ऑफ द क्रॉस धर्मसंघ के सह-संस्थापक थे।

ऑर्डर ऑफ फ्रायर्स माइनर, कपुचिन पुरोहित धन्य जोओ पेड्रो डि सेस्टो सान जोवान्नी का जन्म क्लेमेंटे रेकलकाटी में  सन 1868 में हुआ था और 1913 में मृत्यु हुई। उन्होंने  ब्रासीलिया में असीसी के संत फ्रांसिस के मिशनरी कपुचिन धर्मबहनों के धर्मसंघ की स्थापना की।

ऑर्डर ऑफ फ्रायर्स माइनर के पुरोहित धन्य अल्फ्रेडो मोर्गेंटी जो  बर्टा के नाम से जाने जाते हैं। इनका जन्म 1886 में और 1969 को मृत्यु हुई

मारियाना ऑफ द होली ट्रिनिटी का जन्म मारियाना ऑलसोप गोंजालेज-मैनरिक में सन् 1854 को और 1933 मृत्यु हुई। वे मैड्रिड की ट्रिनिटेरियन सिस्टर्स धर्मसमाज की सह-संस्थापिका थीं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

23 May 2022, 16:29