खोज

प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर 

हमें आने वाले संकटों से नहीं डरना चाहिए, संत पापा फ्राँसिस

हर किसी के जीवन में सुख और दुख का दौर चलता ही रहता है। संकट आना जीवन की एक सहज स्वभाविक स्थिति है। जिन्हें स्वीकार कर मनुष्य अपने लिए उपयोगी बना सकता है। संकट ईश्वर की आवश्यकता को पहचानने और उनके पास लौटने का जरिया हो सकता है। संत पापा ने संकट से नहीं धबराने और संकट में ईश्वर के पास जाने के लिए प्रेरित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 09 मई 2022 (रेई) :  संत पापा फ्राँसिस ने सोमवार 9 मई को ट्वीट कर सामान्य और आध्यात्मिक जीवन में आने वाली कठिनाईयों से न धबराने और उन्हें प्रभु के पास पहुँचने का पायदान बनाने हेतु प्रेरित किया।

संदेश में संत पापा ने लिखा, “हमें जीवन और विश्वास के मार्ग में आने वाले संकटों से नहीं डरना चाहिए। संकट हमें यह पहचानने में मदद करते हैं कि हमें ईश्वर की आवश्यकता है और इस प्रकार उनके प्रेम का नए सिरे से अनुभव करने के लिए हमें प्रभु के पास लौटना जरुरी है।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

09 May 2022, 16:27