खोज

महाधर्माध्यक्ष अंतोनी पूला – हैदराबाद के महाधर्माध्यक्ष को बधाई देते विश्वासी महाधर्माध्यक्ष अंतोनी पूला – हैदराबाद के महाधर्माध्यक्ष को बधाई देते विश्वासी 

संत पापा ने भारत से दो नये कार्डिनलों की घोषणा की

रविवार को स्वर्ग की रानी प्रार्थना के उपरांत संत पापा फ्राँसिस ने भारत और मंगोलिया समेत अन्य देशों के लिए 21 नए कार्डिनलों की घोषणा की, जिनकी रचना 27 अगस्त की कंसिस्टरी अर्थात् (कार्डिनलों की सभा में पोप द्वारा नये कार्डिनलों की नियुक्ति प्रक्रिया) में की जाएगी। सभी नये कार्डिनल विश्वव्यापी कलीसिया का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न संस्कृति, पृष्टभूमि और प्रेरितिक क्षेत्र से आते हैं।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

रविवार को स्वर्ग की रानी प्रार्थना के उपरांत संत पापा ने कहा कि शनिवार 27 अगस्त की कंसिस्टरी में नये कार्डिनलों की रचना की जायेगी।

संत पापा ने भारत से दो नये कार्डिनलों की घोषणा की है : महाधर्माध्यक्ष फिलिप नेरी अंतोनियो सेबास्तियानो दी रोसारियोफेर्राओ – गोवा और दमाओ के महाधर्माध्यक्ष और महाधर्माध्यक्ष अंतोनी पूला – हैदराबाद के महाधर्माध्यक्ष।

महाधर्माध्यक्ष फिलिप नेरी अंतोनियो सेबास्तियानो दी रोसारियोफेर्राओ – गोवा और दमाओ (भारत) के महाधर्माध्यक्ष।
महाधर्माध्यक्ष फिलिप नेरी अंतोनियो सेबास्तियानो दी रोसारियोफेर्राओ – गोवा और दमाओ (भारत) के महाधर्माध्यक्ष।

वर्तमान में कार्डिनलों की कुल संख्या 208 है जिनमें से 117 कार्डिनल वोट कर सकते हैं और 91 कार्डिनल वोट नहीं कर सकते। 27 अगस्त से कार्डिनलों की कुल संख्या 229 होगी जिनमें से 131 संत पापा के चुनाव में वोट डाल पायेंगे।

21 नये कार्डिनलों के नाम इस प्रकार हैं-

1.   महाधर्माध्यक्ष अर्तुर रोक – दिव्य उपासना एवं संस्कारों के अनुष्ठान के लिए गठित परमधर्मपीठीय धर्मसंघ के अध्यक्ष।

2.   महाधर्माध्यक्ष लाजारो यू ह्यूंग सिक – याजकों के लिए गठित परमधर्मपीठीय धर्मसंघ के अध्यक्ष।

3.   महाधर्माध्यक्ष फेरनांदो वेरगेज अलजागा आई.सी – वाटिकन सिटी एवं वाटिकन सिटी प्रशासन के लिए गठित परमधर्मपीठीय आयोग के अध्यक्ष।

4.   महाधर्माध्यक्ष जोँ-मार्क अभेलिन – फ्राँस के महाधर्माध्यक्ष।

5.   धर्माध्यक्ष पीटर ओकपालेक – नाईजीरिया के धर्माध्यक्ष

6.   महाधर्माध्यक्ष लेओनार्दो उलरिक स्तेइनर ओएफएम, ब्राजील के महाधर्माध्यक्ष

7.   महाधर्माध्यक्ष फिलिप नेरी अंतोनियो सेबास्तियानो दी रोसारियोफेर्राओ – गोवा और दमाओ (भारत) के महाधर्माध्यक्ष।

8.   धर्माध्यक्ष रोबर्ट वार्टर मैक एलरोय – संत डियेगो के धर्माध्यक्ष। 

9.   महाधर्माध्यक्ष विरजिलियो दो कार्मो दा सिल्वा एस.डी.बी – पूर्वी तिमोर के महाधर्माध्यक्ष।

10.  धर्माध्यक्ष ओस्कर कंतोनी – कोमो (इटली) के धर्माध्यक्ष।

11.  महाधर्माध्यक्ष अंतोनी पूला – हैदराबाद (भारत) के महाधर्माध्यक्ष।

12.  महाधर्माध्यक्ष पाओलो चेसार कोस्ता – ब्राजील के महाधर्माध्यक्ष।

13.  धर्माध्यक्ष रिचार्ड कुया बाउबर – घाना के धर्माध्यक्ष।

14.  महाधर्माध्यक्ष विलियम गोह सेंग के –सिंगापुर के महाधर्माध्यक्ष।

15.  महाधर्माध्यक्ष अदलबेर्तो मार्टिनेज फ्लोरेंस – पराग्वे के महाधर्माध्यक्ष।

16.  महाधर्माध्यक्ष जॉर्ज मारेंगो आई. एम. सी.- मंगोलिया के प्रेरितिक प्रशासक।

17.  महाधर्माध्यक्ष जॉर्ज एनरिक जिमेंज करवाजाल – कोलोम्बिया के महाधर्माध्यक्ष।

18.  महाधर्माध्यक्ष लूकस वान जूसी एस. डी.बी – बेल्जियम के ससम्मान सेवानिवृत महाधर्माध्यक्ष।

19.  महाधर्माध्यक्ष अरिगो मिलियो – इटली के ससम्मान सेवानिवृत महाधर्माध्यक्ष।

20.  फादर जानफ्रांको गिरलांदा येसु समाजी – थेओलोजी के प्रोफेसर।

21.  मोनसिन्योर फोरतुनातो – संत पेत्रुस महागिरजाघर के कैनन।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

31 May 2022, 17:10