खोज

कार्डिनल बनने की धर्मविधि कार्डिनल बनने की धर्मविधि 

संत पापा ने विश्वभर से 21 नई कार्डिनलों की घोषणा की

संत पापा फ्राँसिस ने रविवार 29 मई को स्वर्ग की रानी प्रार्थना के उपरांत 21 नये कार्डिनलों की घोषणा की जिनकी रचना 27 अगस्त की कन्सिस्टरी में की जाएगी। वे विश्वव्यापी कलीसिया का प्रतिनिधित्व करते हैं तथा विभिन्न संस्कृति, पृष्टभूमि और प्रेरितिक क्षेत्र से आते हैं। भारत से दो नये कार्डिनलों की घोषणा की गई है :महाधर्माध्यक्ष फिलिप नेरी अंतोनियो सेबास्तियानो दी रोसारियोफेर्राओ – गोवा और दमाओ के महाधर्माध्यक्ष और महाधर्माध्यक्ष अंतोनी पूला – हैदराबाद के महाधर्माध्यक्ष।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

रविवार को स्वर्ग की रानी प्रार्थना के उपरांत संत पापा ने कहा कि शनिवार 27 अगस्त को सामान्य लोकसभा परिषद में नये कार्डिनलों की रचना की जायेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि उसके बाद वे दो दिन – सोमवार और मंगलवार, 29 और 30 अगस्त को सभी कार्डिनलों से मुलाकात करेंगे तथा नये प्रेरितिक संविधान प्रेदिकाते एवंजेलियुम पर चिंतन करेंगे।  

संत पापा ने कहा, "27 अगस्त को मैं नये कार्डिनलों की रचना के लिए सामान्य लोकसभा परिषद की सभा का आयोजन करूँगा।"

वर्तमान में कार्डिनलों की कुल संख्या 208 है जिनमें से 117 कार्डिनल वोट कर सकते हैं और 91 कार्डिनल वोट नहीं कर सकते। 27 अगस्त से कार्डिनलों की कुल संख्या 229 होगी जिनमें से 132 संत पापा के चुनाव में वोट डाल पायेंगे।

व्यापक समूह

नये कार्डिनलों में से 8 यूरोप से, 6 एशिया से, 2 अफ्रीका से, 1 उत्तरी अमरीका से और 4 मध्य एवं लातीनी अमरीका से।

21 नये कार्डिनलों के नाम इस प्रकार हैं-

1.     महाधर्माध्यक्ष अर्तुर रोक – दिव्य उपासना एवं संस्कारों के अनुष्ठान के लिए गठित परमधर्मपीठीय धर्मसंघ के अध्यक्ष।

2.     महाधर्माध्यक्ष लाजारो यू ह्यूंग सिक – याजकों के लिए गठित परमधर्मपीठीय धर्मसंघ के अध्यक्ष।

3.     महाधर्माध्यक्ष फेरनांदो वेरगेज अलजागा आई.सी – वाटिकन सिटी एवं वाटिकन सिटी के प्रशासन के लिए गठित परमधर्मपीठीय आयोग के अध्यक्ष।  

4.     महाधर्माध्यक्ष जाँ-मार्क अभेलिन – फ्राँस के महाधर्माध्यक्ष।

5.     धर्माध्यक्ष पीटर ओकपालेक – नाईजीरिया के धर्माध्यक्ष

6.     महाधर्माध्यक्ष लेओनार्दो उलरिक स्तेइनर ओएफएम, ब्राजील के महाधर्माध्यक्ष

7.     महाधर्माध्यक्ष फिलिप नेरी अंतोनियो सेबास्तियानो दी रोसारियोफेर्राओ – गोवा और दमाओ (भारत) के महाधर्माध्यक्ष।

8.     धर्माध्यक्ष रोबर्ट वार्टर मैक एलरोय – संत डियेगो के धर्माध्यक्ष।  

9.     महाधर्माध्यक्ष विरजिलियो दो कार्मो दा सिल्वा एस.डी.बी – पूर्वी तिमोर के महाधर्माध्यक्ष।

10. धर्माध्यक्ष ओस्कर कंतोनी – कोमो (इटली) के धर्माध्यक्ष।

11. महाधर्माध्यक्ष अंतोनी पूला – हैदराबाद (भारत) के महाधर्माध्यक्ष।

12. महाधर्माध्यक्ष पाओलो चेसार कोस्ता – ब्राजील के महाधर्माध्यक्ष।

13. धर्माध्यक्ष रिचार्ड कुया बाउबर – घाना के धर्माध्यक्ष।

14. महाधर्माध्यक्ष विलियम गोह सेंग के –सिंगापुर के महाधर्माध्यक्ष।

15. महाधर्माध्यक्ष अदलबेर्तो मार्टिनेज फ्लोरेंस – पराग्वे के महाधर्माध्यक्ष।

16. महाधर्माध्यक्ष जॉर्ज मारेंगो आई. एम. सी.- मंगोलिया के प्रेरितिक प्रशासक।  

17.महाधर्माध्यक्ष जॉर्ज एनरिक जिमेंज करवाजाल – कोलोम्बिया के महाधर्माध्यक्ष।

18. महाधर्माध्यक्ष लूकस वान जूसी एस. डी.बी – बेल्जियम के ससम्मान सेवानिवृत महाधर्माध्यक्ष।

19.महाधर्माध्यक्ष अरिगो मिलियो – इटली के ससम्मान सेवानिवृत महाधर्माध्यक्ष।

20.फादर जानफ्रांको गिरलांदा येसु समाजी – थेओलोजी के प्रोफेसर।

21.मोनसिन्योर फोरतुनातो – संत पेत्रुस महागिरजाघर के कैनन।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

29 May 2022, 15:35