खोज

प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर 

फादर अंतोनी काकानट बने बारकुसो के नये सहायक धर्माध्यक्ष

संत पापा फ्राँसिस ने फादर अंतोनी काकानट को बारकुसो का सहायक धर्माध्यक्ष नियुक्त किया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार, 7 मई 2022 (रेई) ˸ नवनियुक्त धर्माध्यक्ष अंतोनी काकानट का जन्म 18 जुलाई 1961 को काडामानकुलम में हुआ था। उनका पुरोहिताभिषेक 30 दिसम्बर 1987 को तिरूवाल्ला में हुआ।

उन्होंने रोम स्थित परमधर्मपीठीय सलेशियन यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की पढ़ाई पूरी की है। तिरूवाल्ला में उन्होंने निम्नलिखित पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं ˸ पल्ली पुरोहित, सेमिनरी के प्रोफेसर, धर्मशिक्षा के लिए शांतिकिलायम विभाग के निदेशक, संत एफ्रेम ख्रीस्तीय एकता अनुसंधान संस्था के उप-निदेशक, प्रचारकों के प्रशिक्षण के लिए समीक्षा केंद्र के निदेशक एवं चांसलर आदि।  

वे वर्ष 2012 से ही धर्मशिक्षा के लिए आयोग तथा सिरो मलांकरा सिनॉड के सुसमाचार प्रचार कार्यक्रम के सचिव के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे।  

वे मलयालम, अंग्रेजी, जर्मन एवं इताली भाषाओं के कुशल ज्ञाता है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

07 May 2022, 15:05