खोज

यमन में विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस पर युवा बॉलीबॉल खेलते हुए यमन में विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस पर युवा बॉलीबॉल खेलते हुए 

विश्व खेल दिवस : भाईचारे और शांति के सक्रिय गवाह बनें, संत पापा

संत पापा फ्राँसिस ने विश्व खेल दिवस के अवसर पर सभी खिलाड़ियों से अपील की, कि वे अपने खेल के माध्यम से भाईचारे और शांति के सक्रिय गवाह बनें।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 06 अप्रैल 2022 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने बुधवारीय आम दर्शन समारोह के दौरान विश्वासियों का अभिवादन करते हुए विश्व खेल दिवस की याद दिलाई। संत पापा ने खेल के मूल्यों और महत्वपूर्ण भूमिका पर सभी का ध्यान आकर्षित कराया।

संत पापा ने कहा, “आज संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित शांति और विकास हेतु ‘विश्व खेल दिवस’ है। मैं खेलने वाले पुरुषों और महिलाओं से अपील करता हूँ कि वे अपनी गतिविधि के माध्यम से भाईचारे और शांति के सक्रिय गवाह बन सकें। खेल, अपने मूल्यों के साथ, दुनिया में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, लोगों के बीच सद्भाव के रास्ते खोल सकता है, जब तक कि यह अपनी क्षमता नहीं खोता है। उन्होंने कहा कि खेल तबतक खेल है जबतक कि यह वाणिज्यिक नहीं बनता। असली खेल तो विशिष्ट शौकियापन है।”

विश्व खेल दिवस

संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2014 में 6 अप्रैल को विश्व खेल दिवस घोषित किया और दुनिया के विभिन्न देशों ने इस दिन अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस मनाने की अपील की। अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक कमेटी के सहसंस्थापक आधुनिक ओलिंपिक खेलों के जनक फ्रांसीसी इतिहासकार पियरे फ्रेडे बैरोन डि कूबर्टिन के प्रयास से 6 अप्रैल 1896 को एथेंस में पहला आधुनिक ओलिंपिक खेल शुरू हुआ था, इसलिए इस दिन को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का फैसला लिया गया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

06 April 2022, 15:26