खोज

संयुक्त राज्य अमेरिका के नये राजदूत का श्री जोसेफ साइमन डोनेली  संत पापा को अपना प्रत्यय पत्र सौंपते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका के नये राजदूत का श्री जोसेफ साइमन डोनेली संत पापा को अपना प्रत्यय पत्र सौंपते हुए 

संत पापा ने अमेरिका के नए राजदूत का परिचय पत्र किया स्वीकार

संत पापा फ्राँसिस ने वाटिकन में संयुक्त राज्य अमेरिका के नए राजदूत के रूप में जोसेफ साइमन डोनेली के प्रत्यय पत्र को स्वीकार किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 11 अप्रैल 2022 (वाटिकन न्यूज) : सत पापा फाँसिस ने सोमवार 11 अप्रैल 2022 को वाटिकन में संयुक्त राज्य अमेरिका के नये राजदूत का श्री जोसेफ साइमन डोनेली का स्वागत किया और नये राजदूत ने अपना प्रत्यय पत्र संत पापा फ्राँसिस को सौंपा।

राजदूत का मुख्य कार्य परमधर्मपीठ और यू.एस. सरकार के बीच संपर्क स्थापित करना होगा। परमधर्मपीठ और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच राजनयिक संबंध संत पापा जॉन पॉल द्वितीय और अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के बीच 10 जनवरी, 1984 को स्थापित किए गए थे।

24 जनवरी 2022 को वाटिकन में नए अमेरिकी राजदूत के रूप में सेवा करने के लिए राजदूत डोनेली को नियुक्त किया गया था।

संत पापा फ्राँसिस और राजदूत श्री जोसेफ साइमन डोनेली
संत पापा फ्राँसिस और राजदूत श्री जोसेफ साइमन डोनेली

राजदूत श्री जोसेफ साइमन डोनेली

श्री जोसेफ साइमन डोनेली का जन्म 29 सितंबर, 1955 को फ्लशिंग, न्यूयॉर्क में हुआ था। वे शादीशुदा है और उनके दो बच्चे हैं।

उन्होंने 1981 में नोट्रे डेम विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक किया।

उन्होंने निम्नलिखित पदों पर कार्य किया है:

श्री जोसेफ साइमन ने 1977 से 2007 तक विभिन्न कानूनी फर्मों में वकील और विभिन्न निजी कंपनियों में विभिन्न पदों पर काम किया। 2007 से 2013 तक यूनाइटेड स्टेट्स प्रतिनिधि सभा के सदस्य रहे और 2013 से 2019 तक यूनाइटेड स्टेट्स सीनेट के सीनेटर रहे। फिर 2019 से 2022 अबतक डोनेली ने अफगानिस्तान अध्ययन समूह के सदस्य के रूप में कार्य किया और नोट्रे डेम विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने न्यूयॉर्क में सौफन सेंटर के बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में और साउथ बेंड, इंडियाना में इनोवेटस सोलर के वरिष्ठ सलाहकार के रूप में कार्य किया।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

11 April 2022, 16:01