खोज

फिलीपींस समुद्री तूफान की चपेट में फिलीपींस समुद्री तूफान की चपेट में 

संत पापा ने फिलीपींस में तूफान के शिकार लोगों के लिए प्रार्थना की

संत पापा फ्राँसिस ने फिलीपींस में तूफान मेजी से प्रभावित लोगों के लिए अपनी प्रार्थना एवं संवेदना व्यक्त की है जिसने 80 लोगों की जानें ले ली हैं तथा हजारों लोग विस्थापित हो गये हैं।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

फिलीपींस के अधिकारियों ने पुष्टि दी है कि तूफान मेजी के कारण करीब 80 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें संख्या बढ़ने की आशंका है जबकि लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं।

भूस्खलन और बाढ़

कई मौतें भूस्खलन एवं बाढ़ से हुई हैं जब उष्णकटिबंधीय तूफान के कारण 10 अप्रैल को फिलीपींस के पूर्वी और दक्षिणी तटों पर 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। सबसे बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों में पश्चिमी विसाय, पूर्वी विसाय और कारागा हैं।

फिलीपींस में समुद्री तूफान
फिलीपींस में समुद्री तूफान

मृतकों, घायलों एवं विस्थापितों के लिए प्रार्थना

एक तार संदेश में वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पीयेत्रो परोलिन ने उन सभी लोगों के लिए संत पापा फ्राँसिस की सहानुभूति प्रकट की है जो तूफान से प्रभावित हैं। उन्होंने मृतकों, घायलों और विस्थापित हुए लागों, साथ ही, राहत कार्यों में लगे लोगों के लिए अपनी प्रार्थना का आश्वासन दिया। अपने आध्यात्मिक सामीप्य के रूप में संत पापा ने फिलीपींस के लोगों पर ईश्वर की शक्ति एवं शांति की आशीष की याचना की है।

कार्डिनल एडविनकुला की सहानुभूति

कार्डिनल जोस एडविनकुला ने भी पीड़ितों के साथ एकजुटता व्यक्त की है। पुण्य गुरुवार को मनीला महागिरजाघर में अपने क्रिस्म मिस्सा के दौरान, मनीला के महाधर्माध्यक्ष ने विश्वासियों के लिए अपनी प्रार्थनाओं का आश्वासन दिया।

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन के अनुसार करीब एक मिलियन लोग तूफान मेजी से प्रभावित हैं, करीब 2,00,000 लोग विस्थापित हुए हैं, जबकि 35,000 लोग पहले ही अपना घर छोड़ चुके थे। विभाग ने कहा कि उष्णकटिबंधीय तूफान से  चावल, मक्का और पशुधन सहित सामानों के साथ करीब 10,000 हेक्टर की जमीन प्रभावित हुई है।

फिलीपींस उन देशों में से एक है जो जलवायु परिवर्तन से बहुत अधिक प्रभावित हैं। यह हर साल औसतन 20 उष्णकटिबंधीय तूफानों की चपेट में आता है। देश अभी भी सुपर टाइफून राई के प्रभाव से जूझ रहा है, जो 2021 में देश में आया सबसे शक्तिशाली तूफान था, जिसमें 400 से अधिक लोग मारे गए थे और सैकड़ों हजारों लोग बेघर हो गए थे। 2013 में तूफान हेयान से 7,300 लोगों की मौत हो गई थी और लोग लापता हो गये थे।

फिलीपींस में समुद्री तूफान
फिलीपींस में समुद्री तूफान

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

14 April 2022, 15:50