खोज

2022.04.04 संत मरय मेजर महागिरजाघऱ में सालुस पोपोली रोमानी का दर्शन करते हुए संत पापा फ्राँसिस 2022.04.04 संत मरय मेजर महागिरजाघऱ में सालुस पोपोली रोमानी का दर्शन करते हुए संत पापा फ्राँसिस 

संत पापा ने माल्टा की यात्रा के लिए माता मरिया को धन्यवाद दिया

माल्टा की अपनी यात्रा के बाद सुबह, संत पापा फ्राँसिस संत मरिया मेजर महागिरजाघर में एक क्षण के लिए मारिया सालुस पोपुली रोमानी के प्राचीन रोमन आइकन के चरणों में कुछ समय प्रार्थना की और यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा के लिए माता मरिया के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 4 अप्रैल 2022 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने यूरोपीय संघ के देश माल्टा की दो दिवसीय प्रेरितिक यात्रा के बाद सोमवार सुबह संत मरिया मेजर महागिरजाघर जाकर माता मरिया के यात्रा की सफलता के लिए धन्यवाद अर्पित किया।

वाटिकन प्रेस कार्यालय के अनुसार,संत पापा फ्राँसिस ने सोमवार को रोम स्थित संत मरिया मेजर महागिरजाघर की यात्रा की और मारिया सालुस पोपुली रोमानी के आइकन के सामने मौन प्रार्थना की। संत पापा ने बोर्गीस चैपल में सालुस पोपुली रोमानी रोमवासियों की संरक्षिका के आइकन के नीचे वेदी पर फूलों का एक गुलदस्ता रखा और माल्टा की यात्रा के दौरान अपनी मातृ सुरक्षा के लिए धन्य कुवारी माता मरिया को धन्यवाद दिया। फिर वे कार से वाटिकन के कासा सांता मार्था लौट आए।

मरियम भक्ति

यह परंपरा है कि  सालुस पोपोली रोमानी "रोमन लोगों की संरक्षिका" के आइकन को संत पापा ग्रेगरी द ग्रेट के शासनकाल के दौरान रोम में 590 ईस्वी के आसपास लाया गया आया था, हालांकि इसकी उत्पत्ति बहुत पहले की है।

संत पापा ग्रेगरी सोलहवें ने 1838 में आइकन को ताज पहनाया, जबकि संत पापा पियुस बारहवें  ने 1954 के मरियम वर्ष के दौरान भक्ति के भाव को दोहराया।

वाटिकन संग्रहालय ने 2018 में मारिया सालुस पोपुली रोमानी के प्राचीन आइकन को साफकर पुनर्स्थापित किया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

04 April 2022, 16:18