खोज

संत पापा ने संत पेत्रुस प्राँगण में पास्का महापर्व मनाया

संत पापा फ्रांसिस ने पास्का महापर्व के अवसर पर संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में करीब एक लाख विश्वासियों के साथ समारोही ख्रीस्तयाग अर्पित किया, जहाँ उन्होंने विश्वासियों को पुनर्जीवित ख्रीस्त के आनन्द एवं शांति का संदेश दिया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, रविवार, 17 अप्रैल 2022 (रेई) ˸ पास्का रविवार को संत पापा फ्राँसिस ने संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में ख्रीस्तयाग अर्पित किया, जिसे होलैंड से लाये गये 40,000 फूलों से सजाया गया था।

फूलों से सजा संत पेत्रुस महागिरजाघर का प्राँगण
फूलों से सजा संत पेत्रुस महागिरजाघर का प्राँगण

उपयाजकों ने परमपावन मुक्तिदाता की तस्वीर का द्वार खोला तथा संत पापा ने उसे धूप अर्पित किया। इस समारोह को महामारी के कारण दो वर्षों के बाद संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में पुनः मनाया गया।

परमपावन पुनर्जीवित ख्रीस्त को धूप चढ़ाते संत पापा
परमपावन पुनर्जीवित ख्रीस्त को धूप चढ़ाते संत पापा

मृतकों में से जी उठे

पहला पाठ प्रेरित चरित से लिया गया था जो कलोसियों को कहे गये संत पेत्रुस के शब्दों का स्मरण दिलाता है। सुसमाचार पाठ में खाली कब्र एवं शिष्यों के विस्मय की घटना का वर्णन किया गया है क्योंकि वे येसु के मृतकों में से जी उठने की बात को नहीं समझ पाये थे। सुसमाचार के बाद ईश वचन पर मौन चिंतन किया गया।

परमपावन पुनर्जीवित ख्रीस्त को धूप चढ़ाते संत पापा
परमपावन पुनर्जीवित ख्रीस्त को धूप चढ़ाते संत पापा

सार्वजनिक कल्याण की खोज

विश्वासियों की प्रार्थना में विभिन्न भाषाओं में विश्व के नेताओं एवं सार्वजनिक कल्याण हेतु प्रार्थना अर्पित की गई।

निवेदन की प्रार्थना में यूक्रेन में मौत के शिकार लोगों के लिए विशेष प्रार्थना की गई ताकि वे अनन्त पास्का में सहभागी हो सकें।

ख्रीस्तयाग के अंत में संत पापा ने खुली कार से पूरे प्राँगण में घूम कर विश्वासियों का अभिवादन किया एवं सभी को पास्का पर्व की शुभकामनाएँ अर्पित की।

विश्वासियों के बीच घूमते एवं उनका अभिवादन करते संत पापा फ्राँसिस
विश्वासियों के बीच घूमते एवं उनका अभिवादन करते संत पापा फ्राँसिस

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

17 April 2022, 16:32