खोज

 संत पापा 2021 में संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में  क्रूस रास्ता धर्मविधि की अगुवाई करते हुए संत पापा 2021 में संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में क्रूस रास्ता धर्मविधि की अगुवाई करते हुए 

येसु अपने पिता से हमारे लिये नित्य प्रार्थना करते हैं, संत पापा

काथलिक कलीसिया पवित्र सप्ताह में येसु ख्रीस्त के दुःखभोग, मृत्यु और पुनुरुथान पर मनन -चिन्तन करती हैं और येसु ख्रीस्त के प्रेम बलिदान को और गहराई से समझने का प्रयास करती हैl संत पापा फ्रँसिस ने पुण्य सप्ताह में सभी ख्रीस्तियों को ईश्वर से और एकदूसरे से मेल-मिलाप करने करने हेतु प्रेरित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 11 अप्रैल 2022 (रेई) : काथलिक कलीसिया की धर्मविधि पन्चांग अनुसार कलीसिया खजूर रविवार से प्रभु येसु के दुखभोग के पवित्र सप्ताह में प्रवेश करती है। यह पुण्य सप्ताह पास्का पर्व की तैयारी का विशेष समय है l इस सप्ताह में प्रवेश करते हुए संत पापा ने दो ट्वीट प्रेषित कर सभी विश्वासियों को ईश्वर से मेल-मिलाप करते हुए अपने को नवीनीकृत करने की प्रेरणा दी।

1ला ट्वीट

 संत पापा ने संदेश में लिखा, “इस सप्ताह के दौरान हम इस निश्चितता का स्वागत करें कि ईश्वर हर पाप को क्षमा कर सकते हैं, हर दूरी को दूर कर सकते हैं। यह निश्चितता कि येसु के पास हर किसी के लिए हमेशा एक स्थान है, कि येसु के साथ कभी कुछ भी यूँ ही खत्म नहीं होता और कभी देर नहीं होती। ईश्वर के साथ, हम हमेशा जीवन में वापस आ सकते हैं।”।

2रा ट्वीट

अपने विचारों के आगे बढ़ाते हुए संत पापा ने दूसरे ट्वीट संदेश में लिखा, “आइए, हम उनकी क्षमा के साथ ईस्टर की ओर यात्रा करें। क्‍योंकि मसीह अपने पिता से हमारे लिये नित्य प्रार्थना करते हैं। हमारी हिंसक और घायल दुनिया को देखते हुए, वे यह दोहराते नहीं थकते: पिता, उन्हें माफ कर दो क्योंकि वे नहीं जानते कि वे क्या करते हैं।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

11 April 2022, 15:50