खोज

राखबुध के दिन माथे पर लगाया गया राख राखबुध के दिन माथे पर लगाया गया राख 

यूक्रेन के पीड़ितों के लिए पोप की प्रार्थना, राख का अर्थ

संत पापा फ्राँसिस ने यूक्रेन में युद्ध से प्रभावित विभिन्न कठिनाइयाँ झेल रहे लोगों के लिए प्रार्थना की तथा माथे पर राख लगाये जाने के अर्थ पर प्रकाश डाला।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 3 मार्च 2022 (रेई) ˸ संत पापा फ्राँसिस ने यूक्रेन में युद्ध से प्रभावित विभिन्न कठिनाइयाँ झेल रहे लोगों के लिए प्रार्थना की तथा माथे पर राख लगाये जाने के अर्थ पर प्रकाश डाला।

उन्होंने 3 मार्च को प्रेषित ट्वीट में लिखा, "हे प्रभु, उन लोगों की प्रार्थना सुनने की कृपा कर जो आप पर भरोसा रखते हैं, विशेषकर, जो सबसे कमजोर हैं, गरीब हैं जो पीड़ित हैं और हथियारों के गर्जन के नीचे भागने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे दिलों में शांति जगा दे, हमारे इन दिनों में पुनः अपनी शांति भर दे।"  

दूसरा ट्वीट

संत पापा फ्राँसिस ने अपने दूसरे ट्वीट संदेश में राखबुध को माथे पर लगाये गये राख का अर्थ बतलाते हुए लिखा, "राख हमें स्मरण दिलाती है कि दुनियादारी एक धूल कण की तरह है जिसको हवा का एक हल्का झोंका उड़ा सकता है। बहनो और भाइयो, हम यहाँ हवा को हटाने के लिए नहीं हैं; हमारा हृदय अनन्त के लिए प्यासी है।"  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

03 March 2022, 16:01