खोज

फातिमा की माता मरियम फातिमा की माता मरियम 

25 मार्च को संत पापा का ट्वीट संदेश

आज 25 मार्च, प्रभु के शरीरधारण के संदेश के महापर्व पर, संत पापा फ्राँसिस यूक्रेन एवं रूस को माता मरियम के निष्कलंक हृदय को समर्पित कर रहे हैं। उन्होंने विश्वभर के काथलिकों का आह्वान किया है कि वे उनके साथ एक होकर शांति के लिए प्रार्थना करें।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 25 मार्च 2022 (रेई) ˸ आज 25 मार्च, प्रभु के शरीरधारण के संदेश के महापर्व पर, संत पापा फ्राँसिस यूक्रेन एवं रूस को माता मरियम के निष्कलंक हृदय को समर्पित कर रहे हैं। उन्होंने विश्वभर के काथलिकों का आह्वान किया है कि वे उनके साथ एक होकर शांति के लिए प्रार्थना करें।

संत पापा ने 25 मार्च के ट्वीट संदेश में लिखा, "कुँवारी मरियम, मुक्तिदाता की माता को, हम शांति हेतु लोगों की पुकार को समर्पित करते हैं जो युद्ध और हिंसा से त्रस्त हैं, ताकि बदला, अत्याचार और भ्रष्टाचार के प्रलोभन पर वार्ता एवं मेल-मिलाप का साहस प्रबल हो।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

25 March 2022, 16:11