खोज

कार्डिनल क्रेजेवस्की संत पापा के उपहार एम्बुलेंस को देने यूक्रेन गये

हाल के सप्ताहों में दूसरी बार, संत पापा के दानदाता, कार्डिनल कोनराड क्रेजेवस्की, यूक्रेन के ल्वीव की यात्रा की, इस बार वहां के स्थानीय लोगों की सहायता के लिए संत पापा फ्राँसिस द्वारा दान की गई एम्बुलेंस पहुंचाने गये।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 28 मार्च 2022 (वाटिकन न्यूज) : कार्डिनल कोनराड क्रेजेवस्की एक बार फिर जीवन रक्षक सहायता के साथ लोगों की सहायता करने के लिए यूक्रेन गये, इस बार संत पापा फ्राँसिस द्वारा दान की गई एक एम्बुलेंस साथ लेकर यूक्रेन के लवीव शहर पहुँचे। प्रस्थान करने से पहले शनिवार की सुबह संत पापा फ्राँसिस ने एम्बुलेंस को आशीष दिया। कार्डिनल क्रेजेवस्की शनिवार सुबह फातिमा मरिया तीर्थालय से रोम लौटे, जहां शुक्रवार शाम को उन्होंने माता मरियम के निष्कलंक हृदय को सारी मानवता को, विशेष रूप से रूस और यूक्रेन के लोगों को समर्पित करने की धर्मविधि की अध्यक्षता की।

शनिवार को वाटिकन प्रेस कार्यालय के निदेशक मत्तेओ ब्रूनी ने पत्रकारों को बताया कि कार्डिनल, जो संत पापा की ओर से परमधर्मपीठीय कोष के दानदाता हैं, यूक्रेन के लवीव शहर की यात्रा कर रहे हैं।  संत पापा फ्राँसिस द्वारा आशीष किये गये एम्बुलेंस" को शहर के अधिकारियों को दिया जाएगा, जो इसे सबसे ज्यादा जरूरत वाले क्षेत्रों की सेवा में लगाएंगे। दान की गई एम्बुलेंस आबादी के लिए मदद का एक ठोस संकेत है, जिसकी संख्या कई आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के आने के कारण बहुत बढ़ गई है।

माता मरियम के दिल में

जाने से पहले, कार्डिनल क्रेजेवस्की ने वाटिकन मीडिया को बताया कि उन्होंने फातिमा की माता मरियम से युद्ध से बहुत पीड़ित यूक्रेन की रक्षा करने के लिए कहा था। वे संत पापा फ्राँसिस के अनुरोध पर यूक्रेन की फिर से यात्रा कर रहे हैं। कार्डिनल ने कहा, "मैं आशा भरे दिल के साथ जाऊंगा," फातिमा माता मरियम तीर्थालय में लगभग 15 हजार विश्वासियों के साथ प्रार्थना करते हुए शनिवार को संत पेत्रुस महागिरजाघर में संत पापा फ्राँसिस के साथ सीधे प्रसारण द्वारा जुड़े थे और फातिमा में 25 धर्माध्यक्षों ने माता मरियम के निष्कलंक हृदय के समर्पण के धर्मविधि में भाग लिया।

माता मरियम के निष्कलंक हृदय को विशेष रूप से रूस और यूक्रेन के लोगों को समर्पित करने की धर्मविधि में पुर्तगाल के राष्ट्रपति, मार्सेलो नूनो डुआर्टे रेबेलो डी सूसा भी उपस्थित थे। कार्डिनल क्रेजेवस्की ने कहा "सभी के हाथों में प्रार्थना का पेपर था, इसलिए सभी लोगों ने मेरे साथ मिलकर संत पापा की प्रार्थना पढ़ी।"

कार्डिनल क्रेजेवस्की ने कहा, "शांति के लिए प्रार्थना, फातिमा से शुरु हुआ,  जिसमें हर कोई यूक्रेन में इस युद्ध के अंत के चमत्कार के लिए विनती कर रहा था। उन्होंने कहा कि, "विश्वास के साथ युद्ध रुक सकता है और पूरे विश्वास के साथ मैं माता मरियम के निष्कलंक हृदय को समर्पण के ठोस परिणामों का अनुभव करने के लिए यूक्रेन जाता हूँ।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

28 March 2022, 16:44