खोज

बुधवारीय आम दर्शन के दौरान संत पापा फ्राँसिस  प्रार्थना करते हुए बुधवारीय आम दर्शन के दौरान संत पापा फ्राँसिस प्रार्थना करते हुए 

संत पापा ने यूक्रेन में युद्ध की समाप्ति हेतु विशेष प्रार्थना की

संत पापा फ्राँसिस ने ईश्वर से विशेष प्रार्थना की कि वह हमें युद्ध के लिए क्षमा करें, विशेषकर यूक्रेन में चल रहे युद्ध के लिए।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 16 मार्च 2022 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने वाटिकन के संत पापा पॉल षष्टम सभागार में बुधवारीय आमदर्शन समारोह के अंत में यूक्रेन में युद्ध की समाप्ति के लिए एक विशेष प्रार्थना का पाठ किया। नेपल्स के इटालियन महाधर्माध्यक्ष दोमेनिको बतालिया द्वारा रचित इस प्रार्थना में संत पापा ने अपनी ओर से कुछ वाक्यों को जोड़ दिया था।

संत पापा ने ईश्वर से युद्ध की क्रूरता के लिए पूरी मानवता को क्षमा करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने हमारे हाथों को पृथ्वी की सुरक्षा और देखभाल के लिए बनाया जिसे मनुष्य ने मृत्यु के उपकरण में बदल दिया है।

प्रार्थना का पाठ करने से पहले, संत पापा फ्राँसिस ने वहाँ उपसथित विश्वासियों और ऑन लाइन दर्शकों को यूक्रेन में चल रहे युद्ध के दर्द के बीच "ईश्वर से क्षमा मांगने और शांति प्रदान करने" के लिए प्रार्थना करने हेतु आमंत्रित किया।

यूक्रेन में युद्ध की समाप्ति के लिए प्रार्थना

हे ईश्वर, युद्ध के लिये हमें क्षमा कर।

प्रभु येसु मसीह, ईश्वर के पुत्र, हम पापियों पर दया करें!

कीव पर गिरने वाले बमों के साये में पैदा हुए प्रभु येसु, हम पर दया करें!

खार्किव में एक बंकर में माँ की गोद में मरे प्रभु येसु, हम पर दया करें!

फ्रंटलाइन पर भेजे गए 20 वर्षीय प्रभु येसु, हम पर दया करें!

प्रभु येसु, जो अभी भी आपके क्रूस की छाया में सशस्त्र हाथों को देखते हैं, हम पर दया करें!

हमें क्षमा करें, हे प्रभु।

हमें क्षमा करें, यदि हम उन कीलों से संतुष्ट नहीं हैं जिसे हमने आपके हाथों को सूली पर चढ़ाया था, जैसा कि हम हथियारों से मारे गए लोगों के खून से अपनी प्यास बुझाते हैं।

हमें क्षमा करें, यदि ये हाथ जिन्हें आपने सेवा करने के लिए बनाया है, मृत्यु के उपकरणों में परिवर्तित हो गए हैं।

हे ईश्वर, यदि हम आपके भाई को मारते रहें, तो हमें क्षमा कर।

हमें क्षमा कर, यदि हम काईन के समान हाबिल को मारने के लिये आपके खेतों के पत्यर उठाना जारी रखते हैं।

अगर हम अपने कर्मों की क्रूरता को अपने दर्द से जायज ठहराते हैं, अगर हम अपने मजदूरों के साथ अपनी क्रूरता को सही ठहराना जारी रखते हैं, तो हमें क्षमा करें।

हे ईश्वर, युद्ध के लिये हमें क्षमा कर। हे ईश्वर, युद्ध के लिये हमें क्षमा कर।

प्रभु येसु मसीह, ईश्वर के पुत्र, हम आपसे विनती करते हैं! काइन का हाथ थाम ले!

हमारे विवेक को रोशन कर, हमारी इच्छा पूरी न हो, हमें हमारे अपने कार्यों के लिए नहीं छोड़! हमें रोक, हे प्रभु, हमें रोक! और जब तू ने काइन का हाथ थाम लिया हो, तब उसकी भी सुधि लेना। वह हमारा भाई है।

हे ईश्वर, हिंसा को रोकिये! हमें रोकिये, हे प्रभु!

आमेन।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

16 मार्च 2022, 15:58