खोज

युक्रेन का खारकीव शहर युक्रेन का खारकीव शहर  

हमें युद्ध को अस्वीकार करने की आवश्यकता है, संत पापा फ्राँसिस

संत पापा फ्राँसिस ने रविवार को ट्वीट कर दो साल पहले शुरु हुए कोविद-19 महामारी को भी याद किया, साथ ही संत पापा ने यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने की अपनी अपील को दोहराते हुए युद्ध के दहशत में जी रहे लोगों के लिए प्रार्थना की।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 28 मार्च 2022 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने चालीसा के चौथे रविवार 27 मार्च को संत पेत्रुस महागिरजाघर में विश्वासियों और तीर्थयात्रियों के साथ देवदूत प्रार्थना का पाठ किया। इसके उपरांत संत पापा ने रविवारीय पाठ पर चिंतन किया और विश्वासियो को उस दयालु पिता के सामान खुला दिल वाला बनने के लिए प्रेरित किया। दो साल पहले शुरु हुए कोविद-19 महामारी को भी याद किया, साथ ही संत पापा ने यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने की अपनी अपील को दोहराते हुए युद्ध के दहशत में जी रहे लोगों के लिए प्रार्थना का। इसी के मद्दे नजर संत पापा ने सात ट्वीट किया, जो निम्नलिखित हैः

27 मार्च का ट्वीट

1ला ट्वीट: “जिन लोगों ने गलतियाँ की हैं, वे अक्सर अपने ही दिल में तिरस्कार महसूस करते हैं। दूरी, उदासीनता और कड़वे शब्द मदद नहीं करते। इसलिए, पिता की तरह, उनका गर्मजोशी से स्वागत करना आवश्यक है जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है।” # (लूका 15:11-32)

2रा ट्वीट: “दो साल पहले इस प्रांगण में, हमने महामारी के अंत के लिए अपनी अर्जी प्रार्थना चढ़ाई थी। आज, हमने यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए ऐसा किया है।” # एक साथ प्रार्थना #शांति

3रा टवीट: “हमें युद्ध को अस्वीकार करने की आवश्यकता है, मृत्यु का स्थान, जहां माता-पिता अपने बच्चों को दफनाते हैं, जहां पुरुष अपने भाइयों और बहनों को बिना देखे ही मार देते हैं, जहां शक्तिशाली निर्णय लेते हैं और गरीब मरते हैं।”

4था ट्वीट: “युद्ध न केवल वर्तमान बल्कि भविष्य को भी तबाह करता है। यूक्रेन में आक्रमण की शुरुआत से हर 2 में से 1 बच्चा विस्थापित हो गया है। यह भविष्य को नष्ट कर देता है, सबसे छोटे और सबसे निर्दोष बचचों को आघात पहुँचाता है। यह युद्ध की पाशविक, बर्बर और अपवित्र कृत्य है!”

5वां ट्वीट: “हमें युद्ध के लिए खुद को अभ्यस्त नहीं बनाना चाहिए। इसके बजाय, हमें आज के आक्रोश को कल की प्रतिबद्धता में बदलने की जरूरत है, क्योंकि जो हो रहा है, अगर हम पहले की तरह बने रहे, तो हम सभी किसी न किसी तरह से दोषी होंगे”।

6वां ट्वीट : “आत्म-विनाश के खतरे से पहले, मानवता यह समझे कि युद्ध को समाप्त करने का समय आ गया है, मानव इतिहास को मिटाने से पहले युद्ध को मानव इतिहास से मिटा दें। हर राजनीतिक नेता आत्म-चिंतन करे और इसके लिए खुद को समर्पित करे!”

7वां ट्वीट: “हर युद्ध हर किसी की स्थिति खराब कर देता है। इसलिए, मैं अपनी अपील को नवीनीकृत करता हूँ: बस। इसे रोकें। हथियारों को शांत करायें। शांति की ओर गंभीरता से आगे बढ़ें!”

28 मार्च का ट्वीट

संत पापा फ्राँसिस ने शुक्रवार 25 मार्च को विश्व शांति हेतु और माता मरियम के निष्कलंक हृदय को मानवता और विशेष रूप से रूस और यूक्रेन के लोगों को समर्पित करने की धर्मविधि में भाग लेने हेतु सभी विश्वासियों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए एक ट्वीट लिखा।

ट्वीट संदेश: “आइए, हम शांति की रानी से निरंतर प्रार्थना करें, जिनके लिए हमने मानवता को, विशेष रूप से रूस और यूक्रेन को समर्पित किया है। इतनी बड़ी और गहन भागीदारी के लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूँ।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

28 March 2022, 16:29