खोज

पवित्र मिस्सा समारोह में संत पापा फ्राँसिस पवित्र मिस्सा समारोह में संत पापा फ्राँसिस 

संत पापा के अप्रैल-मई महीने की धर्मविधि समारोहों का कार्यक्रम

संत पापा की धर्मविधि समारोहों की वयवस्था करने वाली समिति ने संत पापा फ्राँसिस की अध्यक्षता में अप्रैल-मई महीने की धर्मविधि समारोहों को प्रकाशित किया है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार, 21 मार्च 2022 (रेई) ˸ संत पापा की धर्मविधि समारोहों की वयवस्था करने वाली समिति के अध्यक्ष मोन्सिन्योर दियेगो रावेल्ली ने संत पापा फ्राँसिस की अध्यक्षता में अप्रैल-मई महीने की धर्मविधि समारोहों को प्रकाशित किया है।

संत पापा फ्राँसिस के कार्यक्रम निम्नलिखित हैः

2-3 अप्रैल 2022

संत पापा फ्राँसिस माल्टा की प्रेरितिक यात्रा करेंगे।

10 अप्रैल खजूर रविवार

प्रभु के येरुसालेम प्रवेश की यादगारी में संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में, सुबह 10 बजे संत पापा फ्राँसिस पवित्र मिस्सा का अनुष्ठान करेंगे।

14 अप्रैल पवित्र बृहस्पतिवार

संत पापा फ्राँसिस पवित्र वृहस्पतिवार को संत पेत्रुस महागिरजाघर में, 9.30 बजे क्रिस्म मिस्सा का अनुष्ठान करेंगे।

15 अप्रैल पवित्र शुक्रवार

संत पेत्रुस महागिरजाघर में शाम 5 बजे संत पापा फ्राँसिस प्रभु के दुखभोग की धर्मविधि का अनुष्ठान करेंगे।

संत पापा रोम के कोलोसियम में रात 9.15 बजे  क्रूस का रास्ता धर्मविधि की अगुवाई करेंगे।

16 अप्रैल पवित्र शनिवार

शाम 7.30 बजे संत पेत्रुस महागिरजाघर में संत पापा फ्राँसिस «प्रभु के पुनरुत्थान» का समारोही रात्रि जागरण मिस्सा का अनुष्ठान करेंगे।

अप्रैल 17 पास्का रविवार

संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में, सुबह 10 बजे «प्रभु के पुनरुत्थान» के महोत्सव को मिस्सा बलिदान अर्पित करेंगे। संत पापा संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रधान झरोखे से, दोपहर 12 बजे "उरबी एत ओर्बी" रोम और विश्व के विश्वासियों को संदेश देंगे।

24 अप्रैल रविवार दिव्य करुणा रविवार

पास्का के द्वितीय रविवार को संत पेत्रुस महागिरजाघर में सुबह 10 बजे प्रभु के दिव्य करुणा महोत्सव का ख्रीस्तयाग अर्पित करेंगे।

मई 15 पास्का का 5वां रविवारः संत घोषणा

संत पापा फ्राँसिस संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में सुबह 10 बजे पवित्र मिस्सा समारोह के दौरान 10 धन्यों को संत घोषित करेंगे।

उनके नाम निम्निखित हैः  

धन्य टाइटस ब्रैंड्स्मा, धन्य लाज़रो, वे देवसहायम के नाम से जाने जाते हैं, धन्य चेसर दे बुस, धन्य लुइजी मारिया पलाज़ोलो, धन्य जुस्टिनो मारिया रुसोलिलो, धन्य चार्ल्स डी फौकॉल्ड, धन्य मारिया रिवियर, धन्य मारिया फ्रांसेस्का दी जेसु रूबातो, मारिया दी जेसु सांतोकनाले और धन्य मारिया दोमेनिका मंतोवानी

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 March 2022, 16:17