खोज

मिस्र के कार्डिनल अंतोनियोस नागीब मिस्र के कार्डिनल अंतोनियोस नागीब  

कार्डिनल तोनियोस नागीब के निधन पर संत पापा का शोक संदेश

संत पापा फ्राँसिस ने मिस्र के कार्डिनल अंतोनियोस नागीब के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए एक तार संदेश भेजा। कार्डिनल अंतोनियोस नागीब सोमवार को हुआ वे 87 साल के थे।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, मंगलवार, 29 मार्च 2022 (रेई) ˸ कोप्टिक कलीसिया के ससम्मान सेवानिवृत प्राधिधर्माध्य कार्डिनल अंतोनियोस नागीब के निधन पर संत पापा फ्राँसिस ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उनका निधन लम्बे समय तक बीमार रहने के बाद काहिरा के एक इताली अस्पताल में 28 मार्च को हुआ। अपने तार संदेश में संत पापा फ्राँसिस ने अलेकजांड्रिया के प्राधिधर्माध्यक्ष इब्राहिम, ऐजक सेद्रक को सम्बोधित करते हुए पूरी कलीसिया के प्रति अपना आध्यात्मिक सामीप्य व्यक्त किया है।

एक भला चरवाहा

जरूरतमंद लोगों एवं पीड़ितों के लिए विकास और समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी प्रतिबद्धता पर गौर करते हुए संत पापा ने कहा कि कार्डिनल नागीब अपनी कलीसिया में एक भले चरवाहे के आदर्श उदाहरण थे। अपने संदेश के अंत में संत पापा ने कुँवारी मरियम की मध्यस्थता द्वारा प्रार्थना की है कि प्रभु अपने "इस निष्ठावान सेवक का स्वर्गीय येरूसालेम में स्वागत करें।"

कार्डिनल नागीब का जन्म 18 मार्च 1935 को मिस्र के समालौट में हुआ था। उन्होंने काहिरा के इंटररीच्यूवल मादी सेमिनरी में पढ़ाई की थी, उसके बाद रोम के परमधर्मपीठीय उर्बनियन विश्वविद्यालय से पढ़ाई की थी। उनका पुरोहिताभिषेक 1960 में हुआ था।

2006 से 2013 तक अलेकजान्ड्रिया के प्राधिधर्माध्यक्ष

वे 1977 में मिनया के धर्माध्यक्ष नियुक्त हुए थे तथा 2006 में अलेकजाड्रिया के प्राधिधर्माध्यक्ष चुने गये थे। अलेकजाड्रिया के प्राधिधर्माध्यक्ष के रूप में सात साल सेवा देने के दौरान वे कोपटिक काथलिक कलीसिया के सिनॉड के अध्यक्ष रहे और मिस्र के काथलिक याजकों की सभा के अध्यक्ष भी रहे।  

2010 से कार्डिनल

संत पापा बेनेडिक्ट 16वें ने उन्हें 2010 में कार्डिनल नियुक्त किया। 2011 में दिल की बीमारी से ग्रसित होने के बाद 2013 में सेवानिवृत हुए। मार्च 2013 में कॉनक्लेव में भाग लिया था जहाँ संत पापा फ्राँसिस पोप चुने गये थे।     

ख्रीस्तीय एकता वार्ता के मजबूत अधिवक्ता

कार्डिनल नागीब अन्य ख्रीस्तीय समुदायों के साथ एक मजबूत अधिवक्ता थे, खासकर, कॉप्टिक ऑर्थोडोक्स जिनकी संख्या मिस्र में अधिक है।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

29 March 2022, 16:48