खोज

यूक्रेन में रूसी आक्रमण से घायल एक बच्चे से रोम के एक अस्पताल में सन्त पापा फ्राँसिस की मुलाकात, तस्वीरः 19.03.2022 यूक्रेन में रूसी आक्रमण से घायल एक बच्चे से रोम के एक अस्पताल में सन्त पापा फ्राँसिस की मुलाकात, तस्वीरः 19.03.2022  

युद्ध की क्रूरता से पीड़ित लोगों के लिये प्रार्थना का आह्वान

सन्त पापा फ्रांसिस ने विश्व के समस्त ख्रीस्तानुयायियों का आह्वान किया है कि वे 25 मार्च को देवदूत सन्देश को समर्पित माँ मरियम के पर्व दिवस पर युद्ध की क्रूरता से पीड़ित लोगों के लिये प्रार्थना करें।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 25 मार्च 2022 (रेई, वाटिकन रेडियो): सन्त पापा फ्रांसिस ने विश्व के समस्त ख्रीस्तानुयायियों का आह्वान किया है कि वे 25 मार्च को देवदूत सन्देश को समर्पित माँ मरियम के पर्व दिवस पर युद्ध की क्रूरता से पीड़ित लोगों के लिये प्रार्थना करें।   

24 मार्च को प्रकाशित अपने ट्वीट सन्देश में सन्त पापा फ्राँसिस ने लिखा, "देवदूत सन्देश को समर्पित मरियम के भव्य पर्व दिवस को हम प्रार्थना दिवस रूप में मनायें तथा ईश माता मरियम से प्रार्थना करें कि वे उन लोगों के हृदयों को ऊपर उठायें जो युद्ध की क्रूरता से पीड़ित हैं। मरियम के पवित्र और निष्कलंक हृदय के प्रति समर्पण का कार्य विश्व में शांति लाए।"   

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

25 March 2022, 11:40