खोज

संत पापा फ्राँसिस और पुर्तगाल के नये राजदूत श्री डोमिंगोस टेक्सीरा डे अब्रू फ़ेज़स वाइटल संत पापा फ्राँसिस और पुर्तगाल के नये राजदूत श्री डोमिंगोस टेक्सीरा डे अब्रू फ़ेज़स वाइटल  

संत पापा ने पुर्तगाल के नये राजदूत से की मुलाकात

वाटिकन के लिए पुर्तगाल के राजदूत श्री डोमिंगोस टेक्सीरा डे अब्रू फ़ेज़स वाइटल ने वाटिकन में संत पापा फ्राँसिस से मुलाकात की और उन्हें अपना प्रत्यय पत्र सौंपा।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 5 मार्च 2022 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार 5 मार्च को वाटिकन के प्रेरितिक भवन में पुर्तगाल के नये राजदूत के श्री डोमिंगोस टेक्सीरा डे अब्रू फ़ेजस वाइटल का स्वागत किया और उनका प्रत्यय पत्र स्वीकार किया।

बायोडाटा

मिस्टर डोमिंगोस टेक्सीरा डे अब्रू फ़ेज़स वाइटल का जन्म 27 सितंबर, 1958 को लुआंडा (अंगोला) में हुआ था।

उन्होंने कोयमब्रा विश्वविद्यालय से कानून में समकक्षता के साथ रियो डी जनेरियो के संघीय विश्वविद्यालय से सामाजिक और कानूनी विज्ञान में स्नातक और ब्रसेल्स के मुक्त विश्वविद्यालय से अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्य में स्नातकोतर की उपाधि प्राप्त की।

उन्होंने निम्नलिखित पदों पर कार्य किया है:

उन्होंने पुर्तगाल के विदेश मंत्रालय में तीसरे सचिव (1986), विदेश मंत्रालय में द्वितीय सचिव (1987), विदेश मंत्री के मंत्रिमंडल के सहायक के रुप में 1987 से 1989 तक काम किया।

फिर ब्रसेल्स में 1989 से 1996 तक यूरोपीय समुदाय में पुर्तगाल के स्थायी प्रतिनिधि, यूरोपीय राजनीतिक सहयोग के लिए सचिवालय में और नाटो एवं पश्चिमी यूरोपीय संघ में पुर्तगाल का स्थायी प्रतिनिधित्व किया।

वे 1996 से 1999 तक मकाओ के राज्यपाल के राजनयिक सलाहकार रहे। 1999 से 2000 तक विदेश मंत्रालय में बहुपक्षीय मामलों के उप महानिदेशक के रुप में काम किया। 2000 से 2002 तक साओ पाउलो, ब्राजील में महावाणिज्य दूत, 2002 से 2006 तक यूरोपीय संघ के उप प्रतिनिधि, 2006 से 2012 तक गणतंत्र के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार, 2012 से 2015 तक यूरोपीय संघ के स्थायी प्रतिनिधि थे।

फिर 2015 से 2022 अबतक संयुक्त राज्य अमेरिका और बहामास में राजदूत के रुप में अपनी सेवा दी है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

05 March 2022, 14:14