खोज

नव-नियुक्त महाधर्माध्यक्ष थॉमस जेस्स्यायन नेट्टो नव-नियुक्त महाधर्माध्यक्ष थॉमस जेस्स्यायन नेट्टो  

संत पापा ने त्रिवेंद्रम के नए महाधर्माध्यक्ष की नियुक्ति की

संत पापा फ्राँसिस ने 2 फरवरी को त्रिवेंद्रम लैटिन महाधर्मप्रांत के लिए फादर थॉमस जेसेयान नेट्टो को नये महाधर्माध्यक्ष के रुप में नियुक्त किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 2 फरवरी 2022 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने बुधवार २ फरवरी को त्रिवेंद्रम लैटिन महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष मरिया कलिस्ट सोसा पाकियम का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उनके स्थान पर उसी महाधर्मप्रांत के लैटिन पुरोहित थॉमस जेसेयान नेट्टो को त्रिवेंद्रम लैटिन महाधर्मप्रांत का महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया। वर्तमान में वे संत अगुस्टीन पल्ली, मुरुकुम्पुड़ा के पल्ली पुरोहित हैं।

 जीवन परिचय

 नव-नियुक्त महाधर्माध्यक्ष थॉमस जेसेयान नेट्टो का जन्म 29 दिसंबर 1964 को पुथियाथुरा में, त्रिवेंद्रम महाधर्मप्रांत में हुआ था। उन्होंने संत जोसेफ पोंटिफिकल सेमिनरी, आलवे में दर्शनशास्त्र और धर्मशास्त्र की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने केरल विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में एम.ए. किया है और 1999 में उन्होंने रोम में परमधर्मपीठीय उर्बान विश्वविद्यालय से डोग्माटिक थेओलॉजी (एकलेसियोलॉजी) में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है।

19 दिसंबर 1989 को उनका पुरोहिताभिषेक किया गया।

उन्होंने निम्नलिखित पदों पर कार्य किया है:

पेरिंगमाला में सहायक पल्ली पुरोहित (1990-1991) और पलायम के महागिरजाघर के सहायक पल्ली पुरोहित (1991-1995); ख्रीस्तीय एकता वर्धक और अंतर्धार्मिक वार्ता के कार्यकारी सचिव (1994-1995); रोम में विशेषज्ञता अध्ययन (1995-1999); पेटा के पल्ली पुरोहित (1999-2003); लघु ख्रीस्तीय समुदाय के कार्यकारी सचिव (2000-2004) और त्रिवेंद्रम में संत विंसेंट माइनर सेमिनरी के रेक्टर (2003-2010)। वे 2007 से परामर्शदाता मंडल के सदस्य रहे हैं।

वे पुरोहितों और धर्मसंघियों के लिए बने बोर्ड के निदेशक (2008-2010); वलियाथुरा में संत एंतोनी फ़ोरेन गिरजाघर के प्रभारी (2009-2010); थोपे में पुरोहित और समन्वयक (2010-2014) और विकर जनरल (2014-2018) थे।  2018 से अब तक वे संत अगुस्टीन गिरजाघर, मुरुकुम्पुझा के पल्ली पुरोहित और धर्मप्रांतीय पत्रिका जीवनम वेलिचावम के संपादक रहे हैं। 2021 से वे धर्मप्रांत के विकार और मंत्रालयों के समन्वयक भी है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

02 February 2022, 15:50