खोज

बाल सैनिक बाल सैनिक 

बाल सैनिकों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस पर पोप

संत पापा फ्राँसिस ने बाल सैनिकों के लिए चिंता व्यक्त करते हुए वयस्कों को चेतावनी दी है कि वे इसके लिए दोषी ठहराये जायेंगे।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार, 12 फरवरी 2022 (रेई)- संत पापा फ्राँसिस ने बाल सैनिकों के लिए चिंता व्यक्त करते हुए वयस्कों को चेतावनी दी है कि वे इसके लिए दोषी ठहराये जायेंगे।

संत पापा ने लाल हाथ दिवस या बाल सैनिकों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस पर अपने ट्वीट में लिखा है, "बाल सैनिकों से उनके बचपन, उनकी निर्दोषता, उनका भविष्य और बहुधा उनके जीवन छीन लिये जाते हैं। उनमें से प्रत्येकजन आवाज हैं जो ईश्वर के पास पहुँची है, जिसने उन वयस्कों पर अभियोग लगाया है जो उनके छोटे हाथों में हथियार रखते हैं।"

दूसरा ट्वीट 

अपने दूसरे ट्वीट में संत पापा ने लिखा, "उन लोगों की मदद हेतु आगे आते हुए जो पीड़ित हैं, उनकी परेशानी को समझते एवं राहत प्रदान करते हुए, हम जीवन के अर्थ को खोजें।"    

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

12 February 2022, 12:39