खोज

बातसीराई चक्रवात के कारण मडागास्कर में बाढ़ बातसीराई चक्रवात के कारण मडागास्कर में बाढ़ 

संत पापा ने प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित लोगों के लिए प्रार्थना की

देवदूत प्रार्थना के उपरांत संत पापा ने मडागास्कर में चक्रवात एवं ब्राजील में बाढ़ तथा भूस्खलन से पीड़ित लोगों के प्रति सहानुभूति प्रकट की। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों की याद करते हुए उनके कार्यों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

उन्होंने कहा, "मैं हाल में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के प्रति अपना आध्यात्मिक सामीप्य व्यक्त करता हूँ। मैं खासकर, मडागास्कर के दक्षिणी पूर्व की याद करता हूँ जो कई चक्रवातों की चपेट में है और ब्राजील के पेत्रोपोलिस जो भयांकर बाढ़ एवं भूस्खलन का शिकार है। प्रभु मृतकों को अंनन्त शांति प्रदान करे, परिवार के सदस्यों को सांत्वना दे एवं मदद करनेवालों की सहायता करे।"  

तत्पश्चात संत पापा ने स्वास्थ्यकर्मियों के लिए राष्ट्रीय दिवस की याद की। उन्होंने कहा, "आज स्वास्थ्यकर्मियों के लिए राष्ट्रीय दिवस है और हम उन सभी डॉक्टरों, नर्सों एवं स्वयंसेवकों की याद करते हैं जो रोगियों के नजदीक रहते, उनकी सेवा करते, अच्छा महसूस कराते हैं और उनकी मदद करते।" कोई भी अकेला नहीं बच सकता और बीमारी की आवस्था में हमें दूसरों की जरूरत होती है जो हमें बचायें और हमारी मदद करें। संत पापा उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने महामारी के समय साहस के साथ काम किया बल्कि आज भी प्रतिदिन रोगियों के नजदीक रहते हैं। उन्होंने सभी डॉक्टरों, नर्सों एवं स्वयंसेवकों को धन्यवाद देते हुए उनके सम्मान में ताली बजायी।

उसके बाद संत पापा ने रोम तथा इटली एवं विभिन्न देशों से आये तीर्थयात्रियों की याद की। उन्होंने प्रोजेत्तो आर्का दल के सदस्यों का अभिवादन किया, जिन्होंने रोम में एक सामाजिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया है जो आवासहीन लोगों की मदद करता है। साथ ही संत पापा ने निष्कालंक गर्भागमन के बच्चों का भी अभिवादन किया।  

अंत में उन्होंने अपने लिए प्रार्थना का आग्रह करते हुए सभी को शुभ रविवार की मंगलकामनाएँ अर्पित की।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

20 February 2022, 16:21