खोज

2022.02.04 कांगो के पुरोहित फादर रिचर्ड मासिवी कासेरेका, जिनकी हत्या कर दी गई 2022.02.04 कांगो के पुरोहित फादर रिचर्ड मासिवी कासेरेका, जिनकी हत्या कर दी गई 

फादर रिचर्ड की हत्या सुसमाचार प्रचारकों को हतोत्साहित न करे, संत पापा

बुधवारीय आमदर्शन समारोह में संत पापा फ्राँसिस ने कांगो के क्लारिस माइनर पुरोहित को याद किया, जो "अनुचित और निंदनीय हिंसा का शिकार" पिछले 2 फरवरी को उत्तरी किवु में मारा गया था। मूल रूप से युगांडा के एक कट्टरपंथी समूह द्वारा किए गए नए हमलों से यह क्षेत्र बेहाल है, जिसका संबंध इस्लामिक स्टेट से है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 16 फरवरी, 2022 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने आमदर्शन समारोह में क्लारिस माइनर धर्मसंघ के पुरोहितों का अभिवादन करते हुए अपने युवा भाई, फादर रिचर्ड मासीवी को याद किया, जो कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में 2 फरवरी को समर्पित जीवन दिवस के सामूहिक उत्सव मनाने के बाद मारे गए थे। संत पापा ने कहा, "अन्यायपूर्ण और निंदनीय हिंसा के शिकार फादर रिचर्ड की मृत्यु अपने परिवार, अपने धर्मसंघी परिवार और उस देश के पूरे ख्रीस्तीय समुदाय को कठिनाइयों के बावजूद, अच्छाई और बंधुत्व के अग्रदूत बनने और भले चरवाहे येसु के पीछे चलने से हतोत्साहित नहीं करनी चाहिए।”

फादर रिचर्ड की हत्या

फादर रिचर्ड मासीवी की दो फरवरी को उत्तरी किवु के बुसेसा में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। कांगो के 36 वर्षीय पुरोहित अपनी कार में थे और बुटेम्बो-बेनी धर्मप्रांत के कन्याबायोंगा में पवित्र मिस्सा करने के बाद, वे कासेघे संत माइकेल महादूत अपनी पल्ली लौट रहे थे। फरवरी 2019 में उनका पुरोहिताभिषेक हुआ था।  फादर रिचर्ड 22 धर्मसंघों द्वारा संचालित केन्या स्थित एक विश्वविद्यालय "तज़ंगा यूनिवर्सिटी कॉलेज" के छात्र थे। बुटेम्बो-बेनी धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष मेलकीसेदेक सिकुली पलुकु ने घोषणा की कि हत्या की जांच शुरू कर दी गई है। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के धर्मसंघों के प्रमुख वरिष्ठों का सम्मेलन ने नागरिक अधिकारियों से "इस हत्या पर प्रकाश डालने और शांतिपूर्ण नागरिकों की सुरक्षा की गारंटी देने की मांग की है। अफ्रीकी राज्य और विशेष रूप से धर्मसंघी पुरुषों और महिलाओं के लिए जिन्होंने अपना जीवन ईश्वर के लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है।”

स्थानीय सूत्रों के अनुसार फादर रिचर्ड को लूटा नहीं गया था। शव के पास उसका मोबाइल भी मिला था। जांचकर्ताओं द्वारा जांच किए जाने वाले सुरागों में तथाकथित एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस, एक कट्टरपंथी समूह है, जो स्थानीय स्रोतों के अनुसार, स्वयंभू इस्लामिक राज्य से जुड़ा हुआ है। उसी स्थान पर जहां फादर रिचर्ड की हत्या हुई थी, नवंबर 2010 में एक अन्य पुरोहित फादर क्रिश्चियन बाकुलिन की हत्या कर दी गई थी, जो मोटरसाइकिल से अपने पल्ली लौट रहे थे।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

16 February 2022, 15:20