खोज

कीव में गोलाबारी के बाद कीव में गोलाबारी के बाद 

संत पापा ने यूक्रेन में शांति हेतु प्रार्थना को पुनःनवीनीकृत किय

संत पापा फ्राँसिस युद्ध का सामना कर रहे यूक्रेनी लोगों के लिए बहुत दुखी हैं। ट्वीटकर संत पापा ने सभी लोगों से शांति हेतु प्रार्थना और उपवास करने की अपील की।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 28 फरवरी 2022 (रेई) : वाटिकन स्थित संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में रविवार 27 फरवरी को संत पापा फ्राँसिस ने भक्त समुदाय के साथ देवदूत प्रार्थना का पाठ करने के उपरांत रविवारीय धर्मविधि के सुसमाचार पाठ पर चिंतन करते हुए चीजों को देखने के हमारे नजरिये एवं बातचीत के दौरान हमारे मनोभावों पर चिंतन करने के लिए प्रेरित किया। इसी के मद्देनजर संत पापा ने ट्वीट किया।

1ला ट्वीट : आइये, हम अपने आप से पूछें, हम किस तरह के शब्दों का प्रयोग करते हैं : शब्द जो ध्यान, सम्मान, समझदारी, सामीप्य, दयालुता व्यक्त करते या शिकायत, आलोचना और आक्रमकता भड़काकर, जहर फैलाते एवं दुनिया को दूषित करते हैं? (लूकस 6,39-46)

संत पापा ने देवदूत प्रार्थना के बाद सभी लोगों से यूक्रेन में शांति स्थापना हेतु राख बुधवार को प्रार्थना और उपवास में दिन बिताने के अपने अपील के पुनः नवीनीकृत किया।

2रा ट्वीट : मैं हर किसी से 2 मार्च, राख बुधवार को यूक्रेन में शांति के लिए प्रार्थना और उपवास के दिन में भाग लेने के लिए अपने निमंत्रण को नवीनीकृत करता हूँ, ताकि पीड़ित यूक्रेनी लोगों के करीब रह सकें। हम यह महसूस कर सके कि हम सभी भाई-बहनें हैं और युद्ध के अंत के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें।

28 फरवरी का ट्वीट

युद्ध रोकने और के हरसंभव प्रयास में संत पापा ने ट्वीट कर शांति बहाल करने के तर्क को अपनाने हेतु प्रेरित किया।

ट्वीट संदेश : शांति के लिए दिये गये तर्क, विशेष हितों और हथियारों के उपयोग में विश्वास के किसी भी तर्क से अधिक मजबूत हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

28 February 2022, 16:12